फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with 12th class student

कोल्ड ड्रिंक पिला 12वीं की छात्रा से रेप

Fri, 19 Sep 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Sep 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
rape with 12th class student

एक युवक ने नाबालिग को उसकी मां की तबीयत खराब होने का झांसा दे उसे अपने मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और उसे वीरान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकियां दीं कि वह इस बारे में किसी को न बताए। युवती ने चार दिन तक तो किसी को कुछ नहीं बताया। जब गुमसुम रहने लगी तो उसके परिजनों ने पूछा, हिम्मत जुटा कर पीड़ित लड़की ने सारी बात बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना मेहरबान की पुलिस के पास की।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित की शिकायत पर गांव जगीरपुर स्थित मोहल्ला अर्जुन कालोनी निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लाडी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की की मां की बीमारी का बनाया बहाना

rape with 12th class student

पुलिस पीड़ित की मेडिकल जांच करवाकर उसके स्वैब जांच के लिए भेजे जाने की कार्रवाई कर रही है। पीड़ित द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह 12वीं की छात्रा है।

करीब तीन-चार दिन पहले वह इलाके से ही अपने स्कूल की कुछ किताबें लेने के लिए जा रही थी। आरोपी भी उसके पीछा करते हुए आ गया। जब वह जाने लगी तो आरोपी ने उसे कहा कि उसकी मां की तबीयत अचानक खराब हो गई है उसे अस्पताल ले जाना है लिहाजा उसे घर बुलाया है।

घबराहट में वह उसके मोटरसाइकिल के पीछे बैठ गई। आरोपी ने रास्ते में उसे कहा कि वह ज्यादा घबराई हुई है वह उसे कोल्ड्रिंक पिला देता था। उसे पीने के बाद आरोपी उसे किसी सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। जब वह पूरी तरह से होश में आई तो आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह किसी को न बताए।

थाना मेहरबान के एडिशनल एसएचओ अजायब सिंह ने कहा कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुक्रवार को पीड़ित की मेडिकल जांच करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed