{"_id":"5ae2dabc4f1c1b330a8b6d6c","slug":"rape-survivor-molestated-by-two-police-man-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता के कमरे में घुस दो पुलिसवालों ने की ऐसी हरकत, आप कहेंगे- शर्म आनी चाहिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता के कमरे में घुस दो पुलिसवालों ने की ऐसी हरकत, आप कहेंगे- शर्म आनी चाहिए
ब्यूरो, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 साल की रेप पीड़िता के कमरे में घुसकर दो पुलिसवालों ने ऐसी हरकत कर डाली, जानकर आप कहेंगे कि शर्म आनी चाहिए। मामला हरियाणा के हिसार का है। नारनौंद एरिया की दुष्कर्म पीड़ित आठ साल की बच्ची यहां सिविल अस्पताल में दाखिल है। बच्ची की सुरक्षा के लिए कमरे के गेट पर दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
आरोप है कि वे दोनों बुधवार देर रात शराब के नशे में कमरे में घुस गए और बच्ची की मां से बच्ची के बारे में अश्लील बोल बोले। पुलिस ने सुरक्षा में तैनात नारनौंद थाने के ईएएसआई संजय कुमार और एसपीओ पंकज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उनको बदल दिया है। बच्ची को सिविल अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में दाखिल कराया गया है।
उसकी सुरक्षा में कमरे के गेट पर नारनौंद थाने के ईएएसआई संजय कुमार और सिपाही पंकज कुमार तैनात किए थे। कमरे के अंदर महिला पुलिसकर्मी रेणु और ममता तैनात हैं। बच्ची के परिजनों ने रात को इमरजेंसी में तैनात डॉ. संजीव सांवरिया को लिखित शिकायत दे दी।
विज्ञापन
परिजनों ने शिकायत में कहा कि दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में अंदर घुस आए और बच्ची के बारे में गलत बातें बोलीं। बच्ची की मां किसी काम से बाहर निकली तो उसे फिर बच्ची के बारे में गलत बात बोली। अनाज मंडी चौकी प्रभारी कृष्ण लाल की टीम ने शिकायत पर संजय और पंकज के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बच्ची ने कोर्ट में बयान देकर चाचा को निर्दोष बताया
महिला थाना पुलिस ने दोपहर को रेडक्रॉस भवन में बच्ची की काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग में उसकी दशा ठीक मिली। उसके बाद बच्ची के 164 के बयान हांसी की कोर्ट में दर्ज कराए गए। वहां भी बच्ची ने कहा कि उसके चाचा ने कोई गलत काम नहीं किया है।
बच्ची की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के निष्कर्ष के आधार पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- प्रतीक्षा गोदारा, एसपी, हांसी