{"_id":"575274484f1c1b802f109f43","slug":"rape-sexual-harrasment-rape-accused-dsp-dsp-rape-rewari-dsp-rape-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथा दर्जा महिला कर्मी के यौन शोषण में फंसे रेवाड़ी के DSP, रेप का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथा दर्जा महिला कर्मी के यौन शोषण में फंसे रेवाड़ी के DSP, रेप का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(महेंद्रगढ़)
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी के साथ यौन शोषण के आरोपों में घिरे डीएसपी ओमप्रकाश के खिलाफ आखिरकार महिला थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी ओमप्रकाश की फिलहाल रेवाड़ी में पोस्टिंग है। इससे पूर्व वे महेंद्रगढ़ के डीएसपी रहे हैं।
महेंद्रगढ़ थाना में डीसी रेट पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी कई दिनों से पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के पास उसके साथ डीएसपी द्वारा यौन शोषण करने की शिकायत कर रही थी। बुधवार को भी महिला शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची थी। इसके बाद एसपी ने महिला को महिला थाने में जाने को कहा था, लेकिन देर रात तक मामला दर्ज नहीं किए जाने पर उसने मीडिया के सामने अपनी व्यथा व्यक्त की थी। वीरवार को चैनलों में खबर चलने तथा शुक्रवार को विभिन्न समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सुबह महिला थाने में पीड़ित महिला के बयान पर डीएसपी ओमप्रकाश के खिलाफ मुकदमा नंबर 41 दर्ज किया गया।
----------
महिला थाने में पीड़ित महिला की शिकायत पर डीएसपी ओमप्रकाश के खिलाफ बलात्कार तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। -हामिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक