फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rape, relative girl rape, ludhiana girl rape, punjab girl rape, crime, ludhiana, punjab

रिश्तेदार था, पहले परिवार संग घुमाया, फिर घर छोड़ने के बहाने रेप

Mon, 13 Jun 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 13 Jun 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
rape, relative girl rape, ludhiana girl rape, punjab girl rape, crime, ludhiana, punjab
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
परिवार के साथ घुमाने के बाद अपनी रिश्तेदार छात्रा को घर छोड़ने जा रहे एक व्यक्ति ने रास्ते में उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने बाद में उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। इसके बाद आरोपी छात्रा को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी, जिन्होंने पुलिस को बताया।
विज्ञापन


थाना डेहलों की पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी राजिंदर कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सोमवार को पीड़ित छात्रा की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराएगी।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा की शिकायत के मुताबिक उसके एग्जाम हो चुके हैं और वह फ्री है। आरोपी के साथ उनकी रिश्तेदारी है, जिस कारण उनका एक दूसरे के घर काफी आना जाना है। वह आरोपी के परिवार के साथ जालंधर घूमने के लिए चली गई। जब वह लौटे तो पीड़िता ने अपने घर जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपी ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। रास्ते में आरोपी बाइक एक खाली प्लाट में ले गया। आरोपी ने वहां छात्रा के साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। उसके बाद आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed