{"_id":"df7845928f01c43b902e8bc5a02ea4f3","slug":"rape-mms-video-rape-victim-factory-blackmail-crime-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझसे सेक्स करो, नहीं तेरे बेटे को मार दूंगा'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'मुझसे सेक्स करो, नहीं तेरे बेटे को मार दूंगा'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 Dec 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी फैक्टरी मालिक का बेटा है और पीड़िता एक बच्चे की मां। आरोपी ने न सिर्फ उसके बेटे को मारने की धमकी देकर उसका बारी-बारी रेप किया, बल्कि उसका एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया।
विज्ञापन
सेक्टर-20 में पड़ोस की महिला से दुराचार के आरोप में पकड़े गए फैक्टरी मालिक के बेटे इशान भारद्वाज की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-20 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि नवंबर में वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इशान ने उससे कहा कि बहन उसे घर में बुला रही है।
महिला अपने बच्चे के साथ इशान के घर चली गई। पड़ोसन के अंदर आने पर इशान ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और महिला के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि वीडियो क्लिप बनाकर इशान ब्लैकमेल करता रहा और दिल्ली ले जाकर भी दुराचार किया। इशान से परेशान होकर महिला ने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर इशान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इशान का पिता पंचकूला में फैक्ट्री चलाता है।