फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape in ludhiana punjab, punjab crime news

मुंहबोला मामा करता रहा नाबालिग भांजी से रेप, मारने की धमकी भी दी

Sun, 13 Aug 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 13 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
rape in ludhiana punjab, punjab crime news
- फोटो : Demo Pic
एक व्यक्ति ने अपनी मुंहबोली नाबालिग भांजी के साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। कुछ दिन तक नाबालिग चुप रही, लेकिन फिर उसने इसके बारे में अपनी मां को बताया।
विज्ञापन


जिसने तुरंत इसकी शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर टोनी कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग घर में ही रहती है, जबकि उसकी मां फैक्टरी में काम करने जाती है। आरोपी उसका मुंहबोला मामा है। जब पीड़िता की मां अपने काम पर चली जाती थी तो आरोपी घर आ जाता था और उसके साथ दुराचार करता था। जांच अधिकारी स्वर्ण सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में घर पर छापामारी की गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed