{"_id":"bd2c7befe9f3a935071c02f93717b14f","slug":"rape-in-judo-camp-by-coach-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का आरोपी कराटे कोच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का आरोपी कराटे कोच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार के आरोपी कराटे कोच राजेश को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। करनाल के रहने वाले कोच के अलावा आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विदित रहे कि दसवीं में पढ़ने वाली करनाल की एक छात्रा निजी कराटे अकादमी की टीम के साथ गांव जाखौली में आयोजित कैंप में आई थी। जहां आरोपी कोच राजेश कुमार ने एक अन्य महिला सरिता की मौजूदगी उससे दुराचार किया। पीड़ित के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी कराटे कोच राजेश कुमार एवं सरिता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी एएसआई नीतू ने बताया कि करनाल के आरोपी कराटे कोच राजेश कुमार एवं आरोपी महिला सरिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रेप मामले से लेना-देना नहीं: जूडो एसोसिएशन
जूडो एसोसिएशन कैथल के प्रधान रणवीर पराशर ने बताया कि रेप मामले में जूडो खेल और कोच का कोई संबंध नहीं है। आरोपी किसी दूसरे खेल से जुड़ा हुआ है। जूडो खेल ओलंपिक से मान्यता प्राप्त है। फुटबाल के बाद विश्व के सबसे अधिक देशों में खेला जाता है।
जूडो एसोसिएशन और खेल विभाग ने पिछले पंद्रह दिन में कोई कैंप और प्रतियोगिता आयोजित नहीं की है। जिला खेल अधिकारी डा. सुधीर बेदी ने कहा कि जूडो और कराटे दोनों अलग-अलग खेल हैं। कैथल में सौंगल, कठवाड़, कैथल क्लब, खुराना, कुराड़, तितरम, जाट स्कूल में जूडो सेंटर नियमानुसार चल रहे हैं।