फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape, girl rape, sirsa rape, haryana rape, rape news, crime news, sirsa, haryana

युवती को किडनेप कर दिया नशा, होटल में ले जाकर रेप

Fri, 15 Apr 2016 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 15 Apr 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
rape, girl rape, sirsa rape, haryana rape, rape news, crime news, sirsa, haryana
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
सिरसा निवासी एक किशोरी का अपहरण करने के बाद पंजाब स्थित एक होटल में नशा देकर उसके साथ बलात्कार किया गया। महिला थाना सिरसा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को दर्ज करवाए बयान में फूलो क्षेत्र निवासी किशोरी ने बताया कि वह कक्षा नौं में पढ़ती है। चार अप्रैल को वह घर के बाहर खड़ी थी। अचानक फूलो निवासी अवतार सिंह व पिंद्र सिंह उसके पास आए और उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले गए। दोनों उसे पंजाब स्थित एक होटल में ले गए और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद अवतार सिंह ने उसके साथ होटल में दुराचार किया। जब होश आया तो खुद को उक्त दोनों युवकों के साथ राजस्थान के खाजुआना में पाया। अवतार सिंह व पिंद्र सिंह ने आपस में कुछ देर बात की और पिंद्र सिंह उसे डबवाली बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि खुद के साथ बीती घटना से वह सहम गई इसलिए कुछ दिनों बाद परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार वाले उसे महिला पुलिस थाने ले आए। जांच अधिकारी एसआई बलविंद्र कौर का कहना है कि नाबालिग के महिला अधिवक्ता समक्ष बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी अवतार व पिंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed