फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape from a girl in Fatehabad, haryana crime news

खट्टर राज में बेखौफ घूम रहे दरिंदे, घर में घुसकर किया युवती से दुष्कर्म

Thu, 07 Dec 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Thu, 07 Dec 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Rape from a girl in Fatehabad, haryana crime news
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
फतेहाबाद में दुष्कर्म के मामलों में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है। हिसार रोड स्थित एक गांव की युवती ने एक युवक पर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने व पीड़ित युवती के बयानों के आधार पर महिला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 
विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, फतेहाबाद के एक गांव में युवती का पिता मंगलवार देररात अपने खेत में गया था और उसकी बेटी घर में अकेली थी। युवती के मुताबिक, उसके गांव का राजू नामक युवक उनके घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस गया।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे पकड़कर जान की धमकी और घर के अंदर ही उससे दुष्कर्म किया। जाते समय भी उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपने पिता को घटना के बारे में बताया। महिला पुलिस ने पीड़ित युवती का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराकर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुस मां-बेटी से छेड़छाड़  
उधर, रतिया पुलिस ने एक गांव में घर में घुसकर महिला व उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान तीन सगे भाइयों सतनाम, ज्ञानीराम व जोगिन्द्र निवासी शेखुपुर दड़ौली के रूप में हुई है।


अभी तक तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। रतिया पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि वह और उसकी 16 साल की बेटी घर में थे। इसी दौरान उक्त तीनों भाई उसके घर में घुस आए और उससे मारपीट शुरू कर दी। उसकी बेटी ने विरोध किया तो उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed