{"_id":"6b24df676cdc33fdd907cf83fee0f9c4","slug":"ram-rahim-appeared-in-court-in-sexual-abuse-of-nun-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी यौन शोषण मामले में पेश हुए राम रहीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साध्वी यौन शोषण मामले में पेश हुए राम रहीम
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
साध्वी यौन शोषण मामले में मंगलवार को फैसला आ सकता है। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिरी दी।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील की ओर से उन गुमनाम पत्रों के बारे में चर्चा हुई, जो साध्वियों को भेजे गए थे। बचाव पक्ष ने कहा कि यह चिट्ठियां तर्कशील सोसाइटी की ओर से लिखी गई थीं। इस मामले में पहले सीबीआई की ओर से जिरह पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को मामले पर अंतिम बहस शुरू हुई, जिस पर मंगलवार को भी सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि साध्वी यौन शोषण मामले में मंगलवार को बहस पूरी होने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अदालत डेरा प्रमुख के खिलाफ डेरे के मैनेजर और एक पत्रकार की हत्या के मामलों को यौन शोषण के मामले से पहले ही अलग कर चुकी है, जिस पर अलग से सुनवाई होनी है।