फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Railway Recruitment Board Paper Leak

पेपर लीक करने वाले को जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 12 Dec 2013 02:07 AM IST
सुशील राज/ अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Dec 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
Railway Recruitment Board Paper Leak

रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की लिखित परीक्षा का पेपर लीक करवाकर मैसेज भेजने का आरोपी किसान है।

विज्ञापन


सोनीपत के गांव बजना निवासी आरोपी अशोक कुमार कई रेलवे कर्मचारियों के संपर्क में था।

यह खुलासा जांच के दौरान हुआ है। साइबर सेल की टीम ने मंगलवार को अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए अदालत से गैरजमानती वारंट जारी करवाए हैं।

गैर जमानती वारंट लेकर साइबर सेल की टीम छापेमारी के लिए सोनीपत पहुंच गई। सूत्रों की मानें तो साइबर सेल की टीम ने अशोक कुमार को दबोच लिया है और उसे वीरवार को लेकर चंडीगढ़ आ जाएगी।

मोबाइल सर्विलांस से पहुंची पुलिस

पेपर लीक करवाकर लिखित परीक्षा देने वाले युवकों को मैसेज भेजने वाले तक साइबर सेल की टीम सर्विलांस के जरिए ही पहुंच सकी है।

साइबर सेल ने पकड़े गए युवकों से अशोक कुमार का नंबर हासिल किया था। अशोक कुमार ने ही पकड़े गए युवकों को अपने मोबाइल से मैसेज भेज्रे थे।

गिरोह का सरगना कोई और
पुलिस जांच में सामने आया है कि अशोक कुमार तो पेपर लीक करवाने में एक मोहरा है। असल में गिरोह के अन्य सदस्य पेपर लीक करवाते हैं। अशोक का काम युवकों से संपर्क कर उनसे रुपये हासिल करना और मैसेज आगे भेजना है। 
विज्ञापन


चार रिमांड पर , दो न्यायिक हिरासत में
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की लिखित परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए नरेंद्र, कुलदीप, दीपक अहलावत, देवेंद्र, गुलाब और दलबीर को पुलिस ने अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कुलदीप और देवेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि दलबीर, दीपक, नरेंद्र और गुलाब को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed