फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railway officer killed by goods train

रेलवे के निरीक्षण को आए अधिकारी मालगाड़ी से कटे

Sun, 01 Feb 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाखल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जाखल(हरियाणा) Updated Sun, 01 Feb 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
railway officer killed by goods train

रेलवे स्टेशन पर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। वह दिल्ली से ट्रैक पर चल रहे कार्य का निरीक्षण करने आए थे। काम की जांच के दौरान मोबाइल पर बात करते समय वह पटरी पर चले गए और पीछे से आई मालगाड़ी को नहीं देख पाए।

विज्ञापन


मौके पर खड़े रेलकर्मी कुछ नहीं कर पाए और देखते ही देखते वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। अन्य रेल अधिकारियों ने उनकी मौत पर गहरा शोक जताया है।

प्रीत नगर, अलीगढ़ के रहने वाले धर्म सिंह(54) रेलवे में सिग्नल सिस्टम में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं। वह दिल्ली से जाखल में रेलवे ट्रैक के डबल होने के कार्य की जांच के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे धर्म सिंह अपने साथी नरेंद्र शर्मा के साथ ट्रैक पर चल रहे कार्य में व्यस्त थे, इसी दौरान वह मोबाइल पर बात करते हुए पटरी पर चले गए और पटरी पर ही चलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

railway officer killed by goods train

इसी बीच पीछे से एक खाली मालगाड़ी आ गई, मौके पर मौजूद अन्य रेलकर्मी उन्हें सचेत कर पाते इससे पहले मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना जैसे ही रेलवे स्टेशन पर अन्य अधिकारियों और पुलिस को मिली तो वहां सनसनी फैल गई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीसी ओझा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रीतम नोनीवाल के अलावा जीआरपी और आरपीएफ पुलिस बल के अधिकारी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गए।

पुलिस ने शव का मुआयना करते हुए साथी अधिकारियों की मदद से मृतक धर्म सिंह के परिजनों को गाजियाबाद में सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

रेलवे पुलिस के एएसआई धर्मपाल ने कहा कि रेलवे दुर्घटना के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed