फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi fake PA Parminder singh toor, new fraud

राहुल गांधी के फर्जी पीए ने कहा था- तैनू कांस्टेबल नई सिद्दा इंस्पेक्टर लगवाऊंगा

Fri, 30 Jun 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 30 Jun 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi fake PA Parminder singh toor, new fraud
मोहाली - फोटो : SELF
कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी के फर्जी पीए बनकर लोगों को ठगने वाले परमिंदर सिंह तूर की ठगियों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक युवक को पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर सीधे भर्ती करवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अबोहर निवासी साजनदीप की शिकायत पर मटौर थाना पुलिस ने परमिंदर सिंह तूर व उसके साथी आदिसच सेखों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तूर को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में साजनदीप सिंह ने बताया कि उसने बीटेक की पढ़ाई कर रखी है। साथ ही वह नौकरी की तलाश कर रहा था। इस बीच पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए भर्ती निकली थी। इसमें उसने भी आवेदन कर दिया था। वह भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। इस बीच उसके दोस्त आदिसच सेखों ने कहा कि उसका एक जानकार राहुल गांधी का पीए है। साथ ही वह तुम्हें कहीं बढ़िया सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद तूर से मिलाने के लिए वह उसे जीरकपुर ले गया। जीरकपुर के एक नामी होटल में तूर से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


इस दौरान तूर को उसने बताया कि पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पद की भर्ती के लिए आवेदन किया है। इस दौरान तूर ने कहा कि तुम्हें कांस्टेबल नहीं, बल्कि पंजाब पुलिस में सीधे इंस्पेक्टर बनाया जाएगा। उसके पुलिस अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं। ऐसे में उसे कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया में धक्के खाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद उसने कहा कि नौकरी हासिल करने के लिए उसे सात लाख खर्च करने पड़ेंगे। उसकी बातों पर विश्वास हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकियां सुन काफी दिन रहा था शांत

Rahul Gandhi fake PA Parminder singh toor, new fraud
Parminder singh toor - फोटो : File Photo
इसके बाद उसने विभिन्न चरणों में तूर को पैसे दे दिए। इसके बाद उसे लगा कि वह सीधा इंस्पेक्टर बन जाएगा। उसे किसी तरह के टेस्ट देने की भी जरूरत नहीं है। भर्ती प्रक्रिया का जब रिजल्ट आया तो उसका नाम चुने हुए आवेदकों में नहीं था।

इसके बाद पीड़ित ने अपने दोस्त से संपर्क किया। लेकिन वह भी आनाकानी करने लगा। तूर ने फोन उठाना बंद कर दिया। जिक्रयोग है कि राहुल गांधी के फर्जी पीए परमिंदर सिंह तूर पर जीरकपुर थाने में धोखाधड़ी के दो केस दर्ज हैं। तूर इन मामले में जेल में है। जब पुलिस ने उसे पकड़ा था तो उसके पास चार पिस्टल, एस्कार्ट गाड़ियां व अन्य सामान बरामद किया था। उसके गनमैन भी पुलिस ने गिरफ्तार किए थे।

धमकियां सुन काफी दिन रहा था शांत
साजनदीप ने बताया कि आरोपी से मिलने वह जीरकपुर गया था। पैसे मांगने पर उसने धमकियां दीं। आरोप है कि तूर ने कहा कि अगर उसे परेशान किया तो उसके घातक परिणाम निकलेंगे। इसके बाद तूर के वीआईपी स्टाइल को देखकर वह घबरा गया। काफी दिन तक वह चुप रहा। लेकिन जब तूर जीरकपुर में पकड़ गया तो उसमें भी हिम्मत आई। साथ ही उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed