{"_id":"5a5b43324f1c1ba63f8b4de0","slug":"punjab-youth-congress-leader-kills-grandmother-himself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी ने दादी की हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ाया, इस वजह से था सदमें में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी ने दादी की हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ाया, इस वजह से था सदमें में
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab Youth Congress leader kills grandmother, himself
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव ने रविवार को दादा के निधन के बाद आहत होकर पहले अपनी दादी के सिर में गोली मार दी, फिर खुद के सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घर में एक साथ तीन मौत होेने के बाद शहर में सनसनी फैल गई। थाना सिटी पुलिस ने वारदात में प्रयोग की पिस्तौल कब्जे में ले ली है। श्मशानघाट में मृतक हनी के चचेरे भाई आशीष मित्तल ने तीनों चिताओं को मुखाग्नि दी।
थाना सिटी के प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि केसी रोड निवासी यूथ कांग्रेस नेता हरमेश मित्तल उर्फ हनी लकड़ी और स्टील फर्नीचर का कारोबारी था। हनी के दादा हरी चंद मित्तल का रविवार सुबह कैंसर की बीमारी सेनिधन हो गया था। सुबह सात बजे के करीब लोगों को जब इसका पता चला तो वह इकट्ठे होने लगे। इसके बाद हनी अपने कमरे में दादी को ले आया। वहां पर अलमारी से अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली। इसके बाद दो गोलियां अपनी दादी कृष्णा देवी के सिर में मार दी। फिर खुद को भी गोली मार दी, एक खाली चली गई और दूसरा फायर सिर पर लग गया।
गोली की आवाज सुनकर लोग कमरे में गए देखा दोनों दादी और पोता लहूलुहान पड़े थे। उनको सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने यूथ कांग्रेस नेता के चाचा हंडियाया बाजार निवासी अजय प्रकाश के बयान के आधार पर हनी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीटी प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि दादा की मौत के बाद हनी सदमे चला गया था। इसके बाद उसने उक्त वारदात को अंजाम दिया।