फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance Flying arrests Person for selling liquor in curfew

जीरकपुर: कर्फ्यू में शराब बेचने पर व्यक्ति गिरफ्तार, पंजाब विजिलेंस फ्लाइंग ने की कार्रवाई

Tue, 07 Apr 2020 10:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Punjab Vigilance Flying arrests Person for selling liquor in curfew
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

जीरकपुर के कुछ दुकानदार व ठेका संचालक कर्फ्यू के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के आईजी आशीष कपूर की देखरेख में फ्लाइंग दस्ते के डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह ने टीम के साथ कर्फ्यू में छिपकर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीरकपुर के पंचकूला रोड स्थित मॉर्डन कॉम्प्लेक्स की दुकान नंबर-1 में शराब के ठेके की खिड़की से महंगे भाव पर शराब बेचने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी गुरिंदर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि ढकोली क्षेत्र में ठेके की खिड़की से चोरी चुपके शराब बेची जा रही है। परवीन कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश को महंगे भाव पर शराब बेचने के आरोप में काबू कर थाना ढकोली में मामला दर्ज करवाया है।  
विज्ञापन


कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 7 नामजद
जीरकपुर पुलिस ने कर्फ्यू का पालन न करने वाले 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना जीरकपुर के एसएचओ गुरवंत सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन कुछ लोग कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे जिसके चलते कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed