फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University NSUI Student Leader Brother Missing

सुसाइड नोट छोड़ छात्र नेता का भाई लापता

Sat, 10 Jan 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Jan 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
Punjab University NSUI Student Leader Brother Missing

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में एनएसयूआई के छात्र नेता एवं किशनगढ़ जिला परिषद के सदस्य मनोज लुबाना के भाई जेई राकेश लुबाना दफ्तर में सुसाइड नोट छोड़कर शुक्रवार को अचानक लापता हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे राकेश सेक्टर-29 में अपने दफ्तर से निकले।

पीडब्ल्यूडी में जेई के तौर पर कार्यरत राकेश गाड़ी की चाबी किसी कर्मचारी को दे गए। देर शाम तक जब राकेश घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने दफ्तर में जाकर छानबीन की।
विज्ञापन


परिजनों में से एक ने बताया कि चार साल पहले राकेश के भाई का कत्ल कर दिया गया था। पंजाब पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।

इस बात को लेकर राकेश काफी परेशान रहते थे। उधर, मामले की जांच कर रहे डीएसपी परविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed