फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Manager Alleged in Molestation Case Video Viral, Abusing with Employees

पीयूः छेड़खानी के मामले में फंसे मैनेजर का कर्मचारी से गाली-गलौच का वीडियो वायरल

Mon, 29 Oct 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Oct 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Manager Alleged in Molestation Case Video Viral, Abusing with Employees
व्हाट्सऐप पर वायरल वीडियो
पंजाब यूनिवर्सिटी में लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी मैनेजर का अब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने कर्मचारियों से अभद्रता और गाली-गलौच करता नजर आ रहा है। अभद्रता का मामला सामने आने के बाद पीयू के छात्रों ने मैनेजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए वाइस चांसलर को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में मैनेजर एक टेबल पर पैसे रखकर गिन रहा है और सामने उसके कर्मचारी खड़ा है, जो पीयू में ई-रिक्शा चलाकार पैसे जमा करने आया था। पैसे कम मिले तो मैनेजर कर्मचारी से गाली-गलौज कर रहा है। ऐसे ही कई वीडियो भी वायरल हुए हैं। पूरे पीयू में वीडियो की चर्चा है, जब छात्र नेताओं को पता चला तो उन्होंने इस संबंध में वाइस चांसलर को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि इस मैनेजर को यहां से निकाला जाए और ई रिक्शा का टेंडर निरस्त किया जाए।
विज्ञापन


मालूम हो कि शुक्रवार को मैनेजर ने एक लड़की के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस मैनेजर को पकड़कर ले गई थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर छात्रों में भी आक्रोश पनप रहा है। यदि पुलिस ने कार्रवाई अपने स्तर से नहीं की तो छात्र संगठन आंदोलन की राह भी अपनाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed