फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police makes first arrest in Moosewala murder case

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, दो और गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया, पूछताछ जारी

Tue, 31 May 2022 09:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 May 2022 09:51 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को मानसा जिले में पंजाबी गायक की गोली मारकर हत्या करने के तीन दिन बाद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी की।

विज्ञापन
Punjab Police makes first arrest in Moosewala murder case
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्यारों को कोरोला कार मुहैया कराने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनप्रीत फरीदकोट के गांव ढैपई का रहने वाला है। इसके अलावा पुलिस ने दो और गैंगस्टरों सारज संधू को बठिंडा और मनप्रीत सिंह मन्ना को फिरोजपुर जेल से प्रोडक्श्न वारंट पर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इनसे भी पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं। आईजी प्रदीप यादव ने मनप्रीत की गिरफ्तारी की पुष्टि तो की है लेकिन यह नहीं बताया कि उसे पकड़ा कहां से गया है। सूत्रों का कहना है कि मनप्रीत को सोमवार को ही उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन

 
सूत्रों ने बताया कि मनप्रीत ने हत्यारों को जो कोरोला गाड़ी मुहैया कराई थी वह फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना की थी। इस हत्याकांड को दिल्ली के शार्प शूटर्स ने अंजाम दिया है। उन्होंने ही मूसेवाला की गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इन्हें हथियार गोल्डी बराड़ ने मुहैया कराए थे। पुलिस ने मनप्रीत को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। उससे इस मामले में और अहम खुलासे होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैतृक गांव मूसा में हुआ गायक का अंतिम संस्कार
रविवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाले की मानसा के गांव जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को उनके पैतृक गांव मूसा में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जन सैलाब उमड़ा। हर कोई अपने चहेते गायक के अंतिम दर्शन करना चाहता था। पंजाब ही नहीं अन्य कई राज्यों से लोग उन्हें विदाई देने पहुंचे थे। 


सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन के लिए लोग मकानों की छतों, दीवारों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, ट्रकों, जीपों, कारों की छतों पर चढ़ गए। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भी अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया। युवाओं की उनके प्रति लगाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता था कि उनके गाने लगातार बज रहे थे। इसके साथ ही युवाओं ने मूसेवाला के फोटो हाथ में लेकर नारेबाजी भी की। सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकाली गई। दूल्हे की तरह सजाकर उन्हें ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed