फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police arrests fraudster from Delhi airport

Amritsar News: दिल्ली एयरपोर्ट से 'ठग' गिरफ्तार, अमेजन व फ्लिपकार्ट के नाम पर लोगों को लगाया लाखों का चूना

Fri, 28 Apr 2023 08:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 08:02 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवा देश के एयरपोर्ट और बंदरगाह पर जानकारी दी। गुरुवार रात को आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से मस्कट जाने की फिराक में था। मगर उससे पहले अमृतसर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
Punjab Police arrests fraudster from Delhi airport
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेजन और फ्लिपकार्ट में पैसा लगवाकर करोड़ों की ठगी करने के आरोपी जसबीर सिंह को पंजाब पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गुरुवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी मस्कट भागने की फिराक में था। जांच अधिकारी परनीत ढिल्लों ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद स्थित सनसिटी निवासी जसबीर सिंह ने करीब एक साल पहले रंजीत एवेन्यू में दफ्तर खोला था। आरोपी ने पैसा बढ़ाने का झांसा देकर लोगों को फंसाना शुरू कर दिया। उन्हें (पीड़ित) बताता कि अगर वे पूंजी फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियों में लगाते हैं तो उन्हें 10 से 15 फीसदी तक ब्याज मिलेगा और उनकी राशि भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन


हरपाल सिंह ने छह लाख 25 हजार, अजीत सिंह ने 22 लाख, अजीत सिंह (दूसरे) ने चार लाख, अजमेर सिंह ने सात लाख रुपये दिए थे। इनके समेत 30 लोगों ने बयान दर्ज करवाए थे। करीब छह माह पहले आरोपी रंजीत एवेन्यू से दफ्तर बंद कर भाग गया। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायत दी। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने जसबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जसबीर सिंह ने अमृतसर ही नहीं बल्कि दिल्ली और अन्य राज्यों में इसी तरह लोगों से धोखाधड़ी की। पुलिस को इनपुट मिले थे कि जसबीर सिंह विदेश भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवा देश के एयरपोर्ट और बंदरगाह पर जानकारी दी। गुरुवार रात को आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से मस्कट जाने की फिराक में था। मगर उससे पहले अमृतसर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed