{"_id":"60b4f71abe4e4442285233e7","slug":"punjab-police-arrested-gangster-and-two-others-from-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: गैंगस्टर को दो साथी समेत उत्तर प्रदेश में दबोचा, सात पिस्तौल, 18 कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: गैंगस्टर को दो साथी समेत उत्तर प्रदेश में दबोचा, सात पिस्तौल, 18 कारतूस बरामद
Mon, 31 May 2021 09:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/गढ़शंकर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 31 May 2021 09:29 PM IST
सार
पंजाब पुलिस और सीआईए टीम ने पंजाब के दो और उत्तर प्रदेश निवासी एक आरोपी को शाहजहांपुर के तिलहर से धर दबोचा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से सात पिस्तौल और 18 कारतूस भी बरामद किए हैं। गैंगस्टर गुरजिंदर सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ गढ़शंकर में 5 व अमृतसर में 1 केस दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के दोआबा क्षेत्र के कुख्यात गैंगस्टर व उसके दो साथियों को पुलिस ने रविवार को सात पिस्तौल और 18 कारतूसों के साथ उत्तर प्रदेश के तिलहर से गिरफ्तार किया है। होशियारपुर के एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि एसपी मनदीप सिंह (होशियारपुर), गढ़शंकर के एएसपी तुषार गुप्ता की अगुवाई में होशियारपुर सीआईए टीम के निरीक्षक शिव कुमार इंस्पेक्टर ने संयुक्त कार्रवाई में इन आरोपियों को दबोचा है। वहीं सोमवार को तीनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गुरजिंदर सिंह उर्फ सोनू रोडमजारिया निवासी रोडमजारा थाना गढ़शंकर को उसके साथियों योगेश कुमार उर्फ मोनू निवासी दारापुर थाना गढ़शंकर व गुरजीत सिंह निवासी टाई थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश को तिलहर से गिरफ्तार किया है। तीनों से सात पिस्तौल और 18 कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुरजिंदर सिंह ए कैटेगरी का गैंगस्टर है, जिसने गैंगस्टर प्रीत सेखों के साथ मिलकर जग्गा बाउंसर की अमृतसर में गोली मारकर हत्या की थी। दोनों गैंगस्टरों की दोस्ती कपूरथला जेल में हुई थी। दोनों ने धरमिंदर सिंह निवासी कुनैल की भी गढ़शंकर में गोली मारकर हत्या की थी। एसएसपी ने बताया कि होशियारपुर पुलिस ने टेक्निकल सोर्स के जरिये इन गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद सोमवार को इन्हें गढ़शंकर की अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गुरजिंदर सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ गढ़शंकर में 5 व अमृतसर में 1 केस दर्ज है। इनमें कुक्कड़मजारा गांव के पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करने व गढ़ी मट्टू में गोली चलाने के मामले भी हैं।