{"_id":"5f5493928ebc3e54ab3236e0","slug":"punjab-news-in-hindi-two-youths-died-in-road-accident-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: जालंधर के होटल व्यवसायी के बेटे और उसके दोस्त की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: जालंधर के होटल व्यवसायी के बेटे और उसके दोस्त की सड़क हादसे में मौत
Sun, 06 Sep 2020 01:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Punjab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकोदर चौक के पास शनिवार देर रात बेकाबू कार खंभे से टकराकर फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार होटल संचालक बलदेव चौहान के बेटे मधुबन कालोनी निवासी अमित चौहान और उनके दोस्त कमल विहार निवासी कार डीलर जसप्रीत सिंह जस्सा की मौत हो गई। उनके एक साथी पॉपी की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक होटल कारोबारी बलदेव चौहान ने कुछ समय से होटल सेखों ग्रैंड को ठेके पर लिया हुआ है। उनका बेटा अमित होटल का सारा काम देखता था। शनिवार देर रात अमित चौहान अपने दोस्त कार डीलर जस्सा और होटल में ही काम करने वाले पॉपी नाम के युवक के साथ पार्टी से घर लौट रहा था। रास्ते में उनकी कार बेकाबू हो गई। कार खंभे से टकराने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में अमित चौहान और जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। पॉपी की हालत गंभीर है। दोनों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।