फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: The elderly beaten to death in Ludhiana of Punjab

बुजुर्ग से मोबाइल और रुपये छीने, विरोध किया तो पीट-पीटकर मार डाला, लुधियाना में बड़ी वारदात

Thu, 23 Jul 2020 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jul 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: The elderly beaten to death in Ludhiana of Punjab
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना के लाडोवाल पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से गुजर रहे एक बुजुर्ग की बाइक सवार दो लुटेरों ने लूट की नीयत से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बुजुर्ग के चीखने की आवाजे सुन लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देख एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने काबू कर लिया। सूचना के बाद जीआरपी वहां पहुंची। लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के बाद मृतक की पहचान फिल्लौर के गांव बिल्गा निवासी मोहन लाल (55) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


थाना जीआरपी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि मोहन लाल सरकार की तरफ से बुढ़ापा पेंशन लगी थी। वह पेंशन लेने आया था और रेलवे लाइन के पास से पैदल गुजर रहा था। वहीं  दोनों आरोपी पुल के ऊपर से बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे। दोनों ने बुजुर्ग को जाते देखा और उसके कुर्ते को देख लूटने की प्लानिंग बनाई। 
विज्ञापन


बुजुर्ग को देख दोनो नीचे उतर आए और बुजुर्ग से मोबाइल फोन छीन लिया। जब बुजुर्ग मोहन लाल ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी और रुपये छीन लिए। बुजुर्ग का शोर सुन लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को देख एक आरोपी मोबाइल और पैसे लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई की और इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश कर रहे हैं। बुजुर्ग मोहन लाल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed