फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Punjabi singer gets threatened

सिद्धू मूसेवाला को विक्की गौंडर ग्रुप ने धमकाया, कहा- बहुत जल्दी तुझे गोली मार दी जाएगी

Sun, 06 Sep 2020 04:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Sep 2020 04:25 PM IST
सार

  • सलाह दी-तुम शादी करके बच्चा पैदा कर लो, जो तुम्हारे मां-बाप की देखभाल कर सके
  • पंजाबी गायक को दो दिन बाद फिर सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Punjabi singer gets threatened
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को सोशल मीडिया पर गैंगस्टर विक्की गौंडर ग्रुप से जुड़े गुर्गों ने जान से मारने की धमकी दी है। गैंगस्टर गौंडर ग्रुप ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लोगों के जरिये माफी मांगने की बात कही है। साथ ही कहा है कि अब माफी नहीं मिलेगी और बहुत जल्दी गोली मार दी जाएगी।

विज्ञापन


धमकी में गायक को सलाह भी दी है कि वह जल्दी शादी करके बच्चा पैदा कर ले, जो उसकी मौत के बाद बूढ़े मां-बाप का सहारा बन सके। धमकी के आखिर में वेट एंड वॉच लिखा है। इस बारे में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


धमकी भरी पोस्ट में लिखे पंजाबी के ये शब्द
रिकॉर्ड बोलदा पुत्त साढा, मूसेवाला हुन लोकां तों फोन करवा रिहा कि मेरे तों गलती हो गई, पुत्त बहुत जल्दी तेरे गोली मारनी है, हुन कोई माफी नहीं, तूं इक बार इंडिया आ जा मैं तेनू दस्सूं। अस्सीं कौन हुनदें आं, जद तां दारू पीके बोलदा सी कि तुसीं कुझ नहीं कर सकदे, हुन क्यों डरदा पुत्त। परवीश भी इंज बोलदा सी, वी तुसीं कुझ नहीं कर सकदे, करके दिखाता सी। बाकी तेनू इक फ्री विच गल दस देन्ना मेरिज करवा ले, जलदी तेरे कोई बच्चा हो जू गा, तेरे मां-बाप दी सेवा दा सहारा बन जू, क्योंकि तेरी लाइफ दा एंड आ जाना, हुन बहुत जल्दी। वेट एंड वाच, बाबा मेहर करीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों में दोनों गायकों के गाने को लेकर मची है होड़

करीब 15 दिन पहले पंजाबी गायक बब्बू मान ने अपना एक गीत अदब पंजाबी गाया था, जो ट्रेंड में नंबर वन पर आ गया था। इसके कुछ दिन बाद ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने माई ब्लाक गाना गाया, जो बब्बू मान के गाने को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन पर पहुंच गया। इसका स्क्रीन शॉट गायक मूसेवाला ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर कर दिया था। 

इसके बाद गायक मान के एक समर्थक ने मूसेवाला के मैनेजर को फोन कर कहा था कि आप अपने गाने का स्क्रीन शॉट डालें, लेकिन उसके नीचे बब्बू मान के गाने के ट्रेंड करने की फोटो मत लगाएं। इस बारे में मुझे एतराज है। मान के समर्थक की बात सुनते ही मूसेवाला के मैनेजर ने कहा कि यह फोटो नहीं हटेगी। इस पूरी बातचीत की ऑडियो भी वायरल हुआ। 

इसके बाद मान एवं मूसेवाला के समर्थकों के बीच फेसबुक पर बहस शुरू हो गई तो मूसेवाला ने एक दिन अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर गायक मान एवं उसके समर्थकों को सुधर जाने की चेतावनी दे डाली। अब गैंगस्टर गौंडर ग्रुप के सदस्यों ने विवाद में एंट्री करते हुए फेसबुक पेज पर गायक मूसेवाला को बहुत जल्दी गोली मारने की धमकी दे दी है।

फैंस की भिड़ंत के बीच दो गैंगस्टरों के गुर्गों की एंट्री, दोनों की धमकी में गायक परमीश वर्मा का जिक्र
दो दिन पहले गुरुवार को गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के गिरोह से जुड़े यादी राणा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर मूसेवाला और बब्बू मान को अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी थी। यही नहीं राणा ने दोनों ग्रुप के फैंस को आपस में न लड़ने की नसीहत दी थी। खास बात यह है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ग्रुप से जुड़े यादी राणा और गैंगस्टर गौंडर ग्रुप से मिली धमकी में परमीश वर्मा का जिक्र किया गया है। 

गायक परमीश वर्मा पर दो साल पहले 13 अप्रैल को चंडीगढ़ से लौटते वक्त फायरिंग की गई थी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्होंने 35 मिनट तक गाड़ी चलाकर अपनी जान बचाई थी। बाद में गैंगस्ट दिलप्रीत बाबा ने सोशल मीडिया पर परमीश वर्मा पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि बाद में चंडीगढ़ पुलिस ने एक मुठभेड़ में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed