फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Five died in Road Accidents in Punjab

पंजाब में सड़क हादसों में पांच की मौत, लुधियाना और कपूरथला में दो-दो, फरीदकोट में एक की जान गई

Mon, 21 Dec 2020 09:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फरीदकोट/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फरीदकोट/कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Dec 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi:  Five died in Road Accidents in Punjab
पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। लुधियाना में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई तो वहीं फरीदकोट में दीवार से कार टक्कराने पर युवक की जान चली गई। कपूरथला में पिकअप ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक किशोरी और व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


लुधियाना में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
लुधियाना के फोकल प्वाइंट के फेज छह में अपने बाइक पर सवार होकर सामान लेने निकले दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने  ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन



मृतकों की पहचान जमालपुर के रहने वाले अंकुश भारती (27) और उसके दोस्त नवजोत सिंह (19) निवासी लोहारा के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार अंकुश भारती और नवजोत फेस छह स्थित एक फैक्टरी में काम करते है। रविवार की रात आठ बजे ड्यूटी शुरु होने के बाद वह रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सामान लेने निकले थे। अंकुश बाइक चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजोत पीछे बैठा था। गणपति चौक के पास ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों बाइक से नीचे गिर गए और नवजोत को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल अंकुश को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  नवजोत सिंह दो बहनों का इकलौता भाई था और कुछ समय पहले ही उसने पढ़ाई छोड़ी थी और काम पर लगा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 

कपूरथला : बोलेरो ने मारी टक्कर, दो की मौत
मार्कफेड-कुष्ठ आश्रम रोड पर जम्मू पैलेस के पास एक्टिवा पर घरेलू सामान लेकर लौट रहीं तीन लड़कियों को बोलेरो पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और पैदल आ रहे व्यक्ति को चपेट में ले लिया। उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो पिकअप एक्टिवा और पैदल आ रहे व्यक्ति को घसीटते हुए 100 फुट दूर ले गई।

संतुलन खोने के कारण चारों गंदे नाले में गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नरगिस (13) और राजिंदर सिंह (50) निवासी गांव धक्का कालोनी ने दम तोड़ दिया। नरगिस की माता मोना निवासी मेहताबगढ़ ने थाना सिटी पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अपनी दो सहेलियों हरप्रीत कौर (20) और मीनू (18) निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ के साथ एक्टिवा पर श्री गोइंदवाल साहिब मार्ग स्थित चुंगी से सामान लेकर लौट रही थी।

थाना सिटी के इंस्पेक्टर मनजीत सिंह और जांच अधिकारी हरप्रसाद सिंह ने बताया कि मौके से ड्राइवर जीता फरार हो गया है। उसके खिलाफ मृतका की माता के बयान पर मामला दर्जकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। 

फरीदकोट : दीवार से टकराई कार, एक की मौत
फरीदकोट के सादिक कस्बे से सटे गांव झौक सरकारी में रविवार देर रात एक कार घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव झौक सरकारी निवासी जतिंदर सिंह (22) के रूप में हुई हैं। घायल सादिक निवासी तजिंदर सिंह को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

वहीं कार में सवार तीसरा युवक लवप्रीत सिंह बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार सादिक निवासी तजिंदर सिंह का गांव झौक सरकारी में जतिंदर सिंह के घर जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान उनके डीजे की तार खराब हो गई। तीनों युवक तार लेने कार पर सादिक आए। लौटते समय उनकी कार गांव के मोड़ पर बने घर की दीवार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार ज्यादा थी। इसके कारण हादसा हुआ है। मृतक के माता-पिता शादी समारोह में शामिल होने यूपी गए हैं। एएसआई वीरम सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed