{"_id":"5f13d2e1069c9304b275d402","slug":"punjab-news-in-hindi-double-murder-in-bathinda-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, पति ने बड़े भाई संग मिलकर दोनों को काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, पति ने बड़े भाई संग मिलकर दोनों को काट डाला
Sun, 19 Jul 2020 10:29 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
बठिंडा के गांव ढिपाली में एक व्यक्ति ने अपने बडे़ भाई के साथ मिलकर शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को तेजधार हथियार से काटकर मार डाला। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान मनप्रीत कौर और रजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी थे। थाना रामपुरा फूल पुलिस ने मृतक युवक के भाई इंदरजीत सिंह के बयान पर मृतका के पति बलदेव सिंह और उसके भाई जगदेव सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव ढिपाली में रहने वाले रजिंदर सिंह के अपनी ही रिश्ते में भाभी मनप्रीत कौर के साथ प्रेम संबंध थे। इस बारे में मनप्रीत के पति बलदेव सिंह को पता चल गया। दोनों परिवारों में कई बार इसी बाबत झगड़ा भी हुआ लेकिन रजिंदर और मनप्रीत नहीं माने। शुक्रवार रात को रजिंदर सिंह मनप्रीत से मिलने उसके घर गया तो बलदेव सिंह ने अपने बडे़ भाई जगदेव सिंह के साथ मिलकर दोनों पर तेजधार कसिया से हमलाकर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने दोनों के सिर पर वार करने के अलावा शरीर के हर हिस्से पर कसिया मारी। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना रामपुरा फूल पुलिस ने वारदात में उपयोग किए गए तेजधार कसिया को कब्जे में ले लिया। डीएसपी फूल जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बलदेव सिंह एवं जगदेव सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन