फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News Four people died in separate road accidents in Punjab

Punjab: पंजाब में सड़क हादसों में चार की मौत, अबोहर में मां-बेटे ने तोड़ा दम, फिरोजपुर में दो की गई जान

Sat, 09 Dec 2023 05:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Dec 2023 05:19 PM IST
सार

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। अबोहर में मां-बेटे और फिरोजपुर में दो युवकों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Punjab News Four people died in separate road accidents in Punjab
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के अबोहर जिले के गांव कुत्तियां वाली और खुब्बन के मध्य शुक्रवार देर शाम एक मां और उसके मासूम बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों सड़क पर पहले से घायल लोगों की मदद करने को खड़े। इस दौरान उन्हें किसी अज्ञात घुड़का चालक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कुत्तियां वाली का रहने वाला 27 वर्षीय मलकीत सिंह अपने चार साल के बेटे अभिजोत को दवा दिलाने अपनी पत्नी दीपू आयु करीब 26 साल के साथ बाइक पर खुब्बन जा रहा था। इसी मार्ग पर एक बाइक व साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा था। मदद के उद्देश्य से मलकीत सिंह ने अपनी बाइक वहां पर रोक दी।
विज्ञापन


मलकीत की पत्नी बच्चे को गोद में लेकर खड़ी थी। इसी दौरान एक घुड़का चालक ने तेज गति से दीपू व बच्चे को टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद मलकीत आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बठिंडा ले जा रहा था। मगर रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। सीतो पुलिस चौकी के एएसआई बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और मलकीत सिंह के बयान पर अज्ञात घुड़का चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

फिरोजपुर जिले के गांव अराइयां वाला और कालू वाला में हुए दो सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। थाना मक्खू व मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। बीर सिंह निवासी माछीके ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त नवजोत सिंह निवासी माछीके के साथ बाइक पर जीरा से कामकाज कर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही गांव अराइयां वाला के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में नवजोत सिंह गंभीर जख्मी हो गया। उसे जीरा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। 



जसपाल सिंह निवासी इलमे वाला ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई दिलशोक (19) बाइक पर मल्लांवाला जा रहा था। जैसे ही गांव कालू वाला के ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो उसे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार चालक घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। दिलशोक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed