फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Attacked on Police Team At Phagwara Of Punjab

फगवाड़ा : आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एएसआई को रस्सी से बांधकर पीटा

Wed, 23 Dec 2020 12:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab News: Attacked on Police Team At Phagwara Of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार के लिए नारंगशाहपुर के पास न्यू मंसा देवी नगर गई सतनामपुरा थाने की पुलिस टीम पर मंगलवार को हमला हो गया। आरोपियों के परिवार ने एक एएसआई को पकड़ने के बाद रस्सी से बांधकर पीटा और पुलिस की गाड़ी भी तोड़ दी। मामले की सूचना मिलने पर फगवाड़ा के एसपी मनविंदर सिंह, डीएसपी परमजीत सिंह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचकर एएसआई को छुड़वाया। 

विज्ञापन


एसएसपी कपूरथला कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने आठ आरोपियों को काबू कर लिया है, जिनमें चार महिलाएं हैं। एसएसपी कंवरदीप कौर के मुताबिक नौ मार्च 2017 को सतनामपुरा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। मामले में दलवीर चंद, मनप्रीत सिंह, अमरजोत कौर पत्नी दलवीर चंद निवासी नारंगशाहपुर नजदीकृ न्यू मंसा देवी नगर फगवाड़ा आरोपी थे।
विज्ञापन



मंगलवार को सतनामपुरा थाना से एएसआई परविंदर सिंह, एएसआई भगवंत सिंह, एएसआई लखविंदर सिंह, महिला सिपाही सिमरनजीत कौर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गए थे। मौके पर मौजूद जोगिंदर पाल, उसकी पत्नी सुनीता, उसकी पुत्री आरती, बेटा अरुण कुमार, उसकी पत्नी संदीप कौर, दलवीर चंद उसकी पत्नी अमरजोत कौर, बेटे मनप्रीत सिंह व अन्य ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने एएसआई परविंदर सिंह को पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पथराव कर पुलिस की गाड़ी तोड़ दी। एसपी मनविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित पहुंच कर एएसआई को छुडवाया। एसएसपी के मुताबिक धारा 307, 382, 332,186, 353, 342, 427, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज करने के बाद उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अज्ञात आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed