{"_id":"5c7b5004bdec2273a1357837","slug":"punjab-most-wanted-scoundrel-jagseer-sira-killed-in-encounter-in-sirsa-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटरः जजपा नेता के बेटे से फॉर्च्यूनर लूटकर भाग रहा पंजाब का मोस्ट वांटेड ढेर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनकाउंटरः जजपा नेता के बेटे से फॉर्च्यूनर लूटकर भाग रहा पंजाब का मोस्ट वांटेड ढेर, एक गिरफ्तार
Sun, 03 Mar 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
जगसीर सीरा का एनकाउंटर
जजपा के सिरसा जिलाध्यक्ष के बेटे कर्ण से फॉर्च्यूनर लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों में से एक जगसीर सीरा मुठभेड़ में ढेर हो गया। वह पंजाब का मोस्ट वांटेड बदमाश था। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया, वहीं एक फरार हो गया। घटना देर रात की है। तीन बदमाशों ने पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के पास पिस्तौल के बल पर कर्ण से फॉर्च्यूनर कार लूट ली।
कर्ण अपने दोस्त सरताज मेहता के साथ घर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो चौटाला चौक के पास उनकी मुठभेड़ हो गई। इसमें पंजाब निवासी मोस्ट वांटेड बदमाश मारा गया, जबकि एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और एक फरार हो गया। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी व वारदात में इस्तेमाल बीट कार तथा दो पिस्टल व 39 कारतूस बरामद किए हैं। कर्ण के पिता हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन रह चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने एक सफेद रंग की गाड़ी से कर्ण चावला की फॉर्च्यूनर कार को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर गाड़ी लूटी और भागने लगे। कर्ण ने अपने दोस्त के फोन से पुलिस को सूचना दी। बदमाश अपनी और लूटी गई कार को डबवाली रोड की ओर लेकर भागे। इसी बीच सफेद रंग की बीट कार चला रहे एक बदमाश संदेश को पुलिस ने ओढ़ा में पकड़ लिया। संदेश की कार घर के गेट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उधर, लूटी हुई फॉर्च्यूनर में सवार जगसीर उर्फ सीरा व लखविंद्र गाड़ी को डबवाली की ओर लेकर भागे।

Trending Videos
कार लूटने की सूचना से अलर्ट हुई पुलिस ने किया एनकाउंटर
इसी बीच चौटाला पुलिस ने चौकी प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में हाईवे पर हनुमानगढ़ बाइपास पर नाकाबंदी कर दी थी। रात 12:40 बजे पुलिस को फॉर्च्यूनर आती दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायर किए तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी चला रहा मोस्टवांटेड जगसीर उर्फ सीरा पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश लखविंद्र भाग गया। पुलिस ने जगसीर को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर तीन बजे जगसीर की मौत हो गई।
जगसीर उर्फ सीरा पर हरियाणा-पंजाब में दर्ज हैं 33 आपराधिक मामले
पुलिस अधीक्षक अरुण नेहरा ने बताया कि आरोपी जगसीर उर्फ सीरा निवासी भेखा जिला मोगा पंजाब का रहने वाला था। दूसरे आरोपी की पहचान लखविंद्र उर्फ लखा निवासी नथेवाल थाना बाघा पुराना के रूप में हुई है। लखा अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। जगसीर उर्फ सीरा के खिलाफ करीब 33 आपराधिक मामले हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व चंडीगढ़ में दर्ज हैं। वह मोस्ट वांटेड था। फरार लखविंद्र के खिलाफ चार आपराधिक मामले पंजाब और हरियाणा में दर्ज हैं। वह भी मोस्ट वांटेड है। गिरफ्तार संदेश उर्फ सैंडी निवासी ढाणी संगरिया हनुमानगढ़ के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।