{"_id":"5a9f847f4f1c1bbe218b68df","slug":"punjab-hindu-leader-vipan-sharma-murderer-gansgter-saraj-mintu-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः हिन्दू नेता का हत्यारा गैंगस्टर सराज मिंटू गिरफ्तार, जानिए कैसे आया पकड़ में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः हिन्दू नेता का हत्यारा गैंगस्टर सराज मिंटू गिरफ्तार, जानिए कैसे आया पकड़ में
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर सराज मिंटू गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की हत्या के आरोपी गैंगस्टर सराज सिंह मिंटू को काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सराज मिंटू को मंगलवार सुबह विधीपुर फाटक से सुबह सवा छह बजे दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। विधीपुर फाटक के निकट ही मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह को 11 बजे जंग-ए-आजादी यादगार के लोकार्पण में हिस्सा लेने के लिए आना था। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर पंजाब पुलिस अधिकारियों को इसकी बधाई दी।
पिछले साल 30 अक्तूबर को अमृतसर के भरत नगर इलाके में अमृतसर-बटाला रोड पर सराज मिंटू अपने साथियों के साथ विपन शर्मा (45) की उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। विपन जब भरत नगर इलाके में एक दोस्त की दुकान के बाहर खड़े थे। हमलावरों ने उन पर एक दर्जन गोलियां बरसाई थी। काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सराज मिंटू की तलाश में टीमें काफी वर्क कर रही थी और मंगलवार को इनपुट मिला कि सारज मिंटू अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर विधीपुर इलाके के निकट है।
टीम ने उसको फाटक के निकट से काबू कर लिया। सराज मिंटू ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने ही अपने साथियों के साथ विपिन शर्मा की हत्या की थी। उसने यह भी कबूल किया कि उसने जग्गू भगवानपुरिया व बाबी मल्होत्रा के साथ मिलकर ड्रग तस्करी का धंधा भी किया है। एआईजी खख ने बताया कि सराज मिंटू ने विपिन शर्मा की हत्या के बाद फेसबुक पर अपलोड कर लिखा था कि उसने विपिन की हत्या धर्म के चलते नहीं की गई, बल्कि यह बदला था। हालांकि, बाद में गैंगस्टर ने फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
उसने लिखा कि शर्मा की हत्या उसने की थी। शर्मा को उसके पापों की सजा मिली है। वह दोस्त के पिता की हत्या में शामिल था, जिसे भी संदेह हो वह पुलिस रिकार्ड चेक कर सकता है। उसने आगे लिखा कि जो भी उसके दोस्त के पिता की हत्या में शामिल है, उसे हम छोड़ने वाले नहीं हैं। हत्या का संबंध किसी भी धर्म से नहीं है। पिछले साल सराज मिंटू ने अपने साथियों के साथ एक सितंबर को रैय्या में पुलिस पार्टी पर हमला कर अपराधी शुभम को छुड़वा लिया था। शुभम के पिता बलजिंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी और शुभम को शंका थी कि हत्यारोपी सिमरनजीत की मदद विपिन शर्मा कर रहा है, इसलिए शुभम व सराज मिंटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपिन शर्मा की हत्या कर दी।
इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई थी, जिसमें सराज मिंटू विपिन शर्मा पर गोलियां बरसा रहा था। जांच में सामने आया कि मिंटू बेहद शातिर गैंगस्टर है। वह अपना हुलिया बदलने में भी माहिर है। प्रत्येक वारदात के बाद वह घटना वाला शहर छोड़ देता है। थाना डी डिवीजन के बाहर हरिया गैंगस्टर को सरेआम गोली मारकर हत्या करने के दौरान उसके साथ गैंगस्टर बोबी मल्होत्रा भी था। मिंटू पार्षद गिंदा की हत्या का भी आरोपी है। सराज मिंटू के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं, जिसमें तीन हत्या के हैं।