{"_id":"596619a34f1c1b9c028b4b16","slug":"punjab-farmer-burnt-himself-barnala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरवी रखी थी जमीन, कर्ज से परेशान किसान ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरवी रखी थी जमीन, कर्ज से परेशान किसान ने खुद को लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के गांव महिल खुर्द में कर्ज न भर पाने से परेशान एक किसान ने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। बुरी तरह झुलसी अवस्था में उसे परिजनों ने राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
किसान अवतार सिंह उर्फ इकबाल सिंह निवासी गांव महिलखुर्द करीब दो एकड़ जमीन का मालिक है। यह जमीन भी उसने पिछले दिनों अपनी बेटी की शादी के लिए गिरवी रख दी थी। परिजनों का कहना है कि कर्ज अदा न करने की वजह से अब जमीन भी उसके हाथ से निकल चुकी थी। वहीं उस पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा था। इस कारण से वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
अवतार सिंह बुधवार को चुपचाप अपने खेत में घर लौटा। इसी बीच उसने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। चीख सुनकर पड़ोसी व खेतों में काम कर रहे मजदूर वहां पहुंच गए और उन्होंने किसी प्रकार आग बुझाई। हालांकि तब तक अवतार सिंह बुरी तरह झुलस चुका था। उसे सिविल अस्पताल महिलकलां ले जाया गया, जहां अवतार सिंह को चिकित्सकों ने राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि वह करीब 80 प्रतिशत झुलस चुका है।