{"_id":"60677c96dc926e734419a6e3","slug":"punjab-farmer-beaten-to-death-at-tikri-border-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : टीकरी बॉर्डर पर पंजाब के किसान की साथी ने की पीट-पीटकर हत्या, शराब के पैसों पर हुआ झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसान आंदोलन : टीकरी बॉर्डर पर पंजाब के किसान की साथी ने की पीट-पीटकर हत्या, शराब के पैसों पर हुआ झगड़ा
Sat, 03 Apr 2021 01:52 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के पड़ाव में पंजाब के एक युवा किसान की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पंजाब के जिला बरनाला का युवा किसान गुरप्रीत सिंह (26) कई सप्ताह से किसान आंदोलन में सक्रिय था।
विज्ञापन
वह अपने क्षेत्र के दूसरे किसानों के साथ दिल्ली-रोहतक बाईपास पर कसार गांव के निकट बिजली के पोल नंबर 241 के साथ ट्रॉली टेंट में ठहरा हुआ था। पुलिस थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे गुरप्रीत और उसके ही गांव के युवक रणबीर उर्फ सत्ता ने शराब पी। नशे में दोनों के बीच शराब के पैसों को लेकर झगड़ा हा गया।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक सत्ता ने पहले लाठी उठाकर गुरप्रीत के सिर पर जोर से मारा, जिससे गुरप्रीत गिर गया। नीचे गिरते ही सत्ता लात घूंसों से गुरप्रीत की काफी देर तक पिटाई करता रहा और फिर भाग गया। साथी किसानों ने सोचा कि गुरप्रीत ठीक हो जाएगा, इसलिए वे उसको अपने तंबू में ही रखे रहे और इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले गए।
विज्ञापन
उसके गुप्तांगों समेत शरीर के कई अंगों में बहुत गंभीर चोट आई थी। शुक्रवार रात को उसकी वहीं मौत हो गई। शुक्रवार रात को करीब नौ बजे मामले की सूचना मिलने पर सेक्टर- 6 थाना से एसएचओ इंस्पेक्टर जयभगवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित किया। पुख्ता शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के शवगृह में पहुंचा दिया। जहां शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मृतक के चाचा नाहर सिंह की शिकायत पर अपने ही गांव के निवासी रणबीर उर्फ सत्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज तलाश शुरू कर दी है।