फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Crime News: 25 Year Old Youth Killed In Firozpur Of Punjab

फिरोजपुर में युवक की हत्या, अमृतसर में पैसे के विवाद में दागीं गोलियां, दाईं आंख में लगी

Wed, 23 Dec 2020 08:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Dec 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News:  25 Year Old Youth Killed In Firozpur Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फिरोजपुर में बस्ती शेखां वाली में पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुट भिड़ गए। झगड़े में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोपियों ने उक्त युवक को घर बुलाया था। वहां पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। एक आरोपी ने युवक पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। दूसरे ने उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृत युवक कृष्ण के भाई जग्गा पुत्र बाबा मंगल निवासी बस्ती शेखां वाली ने पुलिस को बताया कि उनका भाई कृष्ण और वह घर में बैठकर बात कर रहे थे। इतने में आरोपी गीता ने कृष्ण को फोन कर उसे घर बुला लिया। दोनों भाई गीता के घर चले गए। वहां अक्षय बैठा हुआ था। कृष्ण और अक्षय का पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान अक्षय ने बेसबॉल बैट कृष्ण के सिर पर दे मारा। 
विज्ञापन



तभी गीता ने अंदर से जहरीला पदार्थ लाकर कृष्ण के मुंह में डाल दिया। कृष्ण की बिगड़ती हालत देख परिवार के लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई जग्गा के बयान पर आरोपी गीता और अक्षय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कृष्ण ने गीता से उधार पैसे लिए थे जो कृष्ण नहीं दे पा रहा था। इस कारण गीता ने उसे अपने घर बुलाया था। वहां अक्षय भी था। दोनों आरोपियों ने कृष्ण के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उसे जान से मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर : पैसे के विवाद में दागीं गोलियां, दाईं आंख में एक लगी

चाटीविंड थाने के अंतर्गत गांव वारपाल में पैसों के लेनदेन को लेकर गोलियां चल गईं। इसमें अंग्रेज सिंह (27) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी दाईं आंख में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

अंग्रेज सिंह के भाई मनप्रीत सिंह ने बताया वह किसी के घर में गीजर ठीक करने गया था। गीजर ठीक करने के बाद पैसों को लेकर अंग्रेज का गीजर ठीक करवाने वाले सजन सिंह से झगड़ा हो गया। सजन सिंह ने अंग्रेज सिंह को पीटा और उसकी दस्तार उतार दी। इसी दौरान सजन सिंह के बेटे जस्सू ने अपनी रिवॉल्वर से अंग्रेज सिंह पर फायर करने शुरू कर दिए। 

एक गोली उसकी दाईं आंख में लग गई। एक गोली उसके माथे को छूकर निकल गई। अंग्रेज सिंह का परिवार इस झगड़े को लेकर पंचायत के पास भी गया था लेकिन सजन सिंह व उसका बेटा पंचायत के समक्ष पेश नहीं हुए थे। थाना एसएचओ मनमीतपाल सिंह संधू ने बताया की अंग्रेज सिंह के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed