फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab businessman gurdev singh dhaliwal murdered in Philippines

पंजाब के कारोबारी का फिलीपीन्स में कत्ल, गुरुद्वारे के वाइस चेयरमैन थे

Sun, 09 Oct 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 09 Oct 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Punjab businessman gurdev singh dhaliwal murdered in Philippines
पंजाब के कारोबारी का फिलीपीन्स में कत्ल
फिलीपीन्स (मनीला) में मोगा जिले के गांव बौडे निवासी कारोबारी गुरदेव सिंह धालीवाल (68) की नकाबपोश बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलने पर गांव बौडे में सन्नाटा पसर गया। 
विज्ञापन


एनआरआई गुरदेव सिंह धालीवाल के भाई साहित्यकार मास्टर गुरमेल सिंह बौडे ने बताया कि उनके भाई बीते 27 सालों से मनीला में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि दो बाइक सवार नकाबपोशों ने उनके भाई गुरदेव सिंह धालीवाल की मनीला की क्युजन सिटी में गोलियां मार कर हत्या कर दी है। वह 1990 से मनीला में अपना कारोबार कर रहे थे। वहां गुरुद्वारा साहिब के वाइस चेयरमैन भी थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घर आते समय दो बाइक सवार नकाबपोशों ने उनकी कार का पीछा किया। उन्होंने ट्रैफिक लाइट पर रुकी कार में गुरदेव सिंह धालीवाल को गोलियां मार दी। दो गोलियां लगने से घायल धालीवाल को पुलिस अस्पताल लेकर आई, उनकी रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गुरदेव सिंह का शव शुक्रवार को उनके गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed