{"_id":"440d67bfdcf11f810b3b4f4d7676d3e1","slug":"pu-topper-suicide-case-divya-suicide-note","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, क्या लिखा दिव्या ने अपने सुसाइड नोट में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ें, क्या लिखा दिव्या ने अपने सुसाइड नोट में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Jun 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू के गर्ल्स हॉस्टल नंबर 5 की छठी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड करने वाली छात्रा दिव्या ने मरने से पहले पहले दो नोट लिखे। इनमें एक उसकी जेब में मिला, जिसमें उसने अपने परिजनों का लैंडलाइन नंबर और रूममेट का मोबाइल नंबर देकर उस पर सूचना देने को कहा था। इसी नोट में यह सूचना भी थी कि उसका सुसाइड नोट हॉस्टल में उसके कमरे की अलमारी में रखा है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा था कि उससे कुछ ऐसी गलतियां हुई हैं, जिससे परिजनों को दुख पहुंचेगा। इसलिए वह जीसस के पास जा रही है। दूसरी ओर जांच अधिकारी सुसाइड नोट को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
बहनों में सबसे छोटी थी दिव्या
पांच बहनों में दिव्या सबसे छोटी थी। तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि चौथी की सगाई हाल ही में हुई है। अभिभावकों और रिश्तेदारों ने बताया उसने दो दिन पहले फोन पर पेपर खत्म होने के बाद साथ में फिल्म देखने की बात कही थी।
वीसी पहुंचे पेरेंट्स से मिलने
छात्रा की मौत की खबर के बाद डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद मृतक के अभिभावकों को कुछ देर के लिए पीयू के गेस्ट हाउस में ले जाया गया। कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर भी अभिभावकों को ढांढस बंधाने पहुंचे।
कोट्स
छात्रा के रूम से एक नोट मिला था, जिसमें उसने अभिभावकों और अपनी फ्रेंड का मोबाइल नंबर दिया था। मोबाइल, लैपटॉप और अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा के परिचितों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
-रमेश कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी, सेक्टर-11 चंडीगढ़

सहेली से रजिस्ट्री के बारे में पूछा
दिव्या की रूममेट रवीजा ने बताया वह सुबह करीब 9 बजे हॉस्टल से निकली थी। उसने कोरियर के बारे में पूछा था। रवीजा के अनुसार दिव्या बिल्कुल तनाव में नहीं दिख रही थी, पिछले दो दिन से उसने डिनर और बुधवार को ब्रेकफॉस्ट भी किया। वह करीब 9:45 बजे फ्रेंड से मिलने पहुंची।
सीसीटीवी फुटेज की जांच
सुबह 8:30 से 10 बजे के बीच हॉस्टल में सिर्फ चार आउटसाइडर गए, लेकिन उनमें दिव्या नहीं है। पुलिस ने हॉस्टल की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच
सुबह 8:30 से 10 बजे के बीच हॉस्टल में सिर्फ चार आउटसाइडर गए, लेकिन उनमें दिव्या नहीं है। पुलिस ने हॉस्टल की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।
तीन साल में पीयू में चार सुसाइड
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में पिछले 3 साल में चार छात्रों ने आत्महत्या की है। बुधवार को एमएससी बायोफिजिक्स की छात्रा दिव्या से पहले पीयू के डेंटल इंस्टीट्यूट में बीडीएस के एक छात्रा ने सुसाइड की थी।
उससे पहले ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-2 में यूआईईटी विभाग के एक छात्र ने आत्मदाह कर लिया था। ब्वॉयज हॉस्टल नंबर 6 में एक नेपाली स्टूडेंट ने भी खुदखुशी की थी।
उससे पहले ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-2 में यूआईईटी विभाग के एक छात्र ने आत्मदाह कर लिया था। ब्वॉयज हॉस्टल नंबर 6 में एक नेपाली स्टूडेंट ने भी खुदखुशी की थी।
काउंसिलिंग सेल सिर्फ नाम का
हर साल आत्महत्या की घटनाओं के बाद पीयू प्रशासन ने स्थायी तौर सेंट्रल काउंसिलिंग सेल में काउंसलर की स्थायी नियुक्ति करने का प्रपोजल तैयार किया था लेकिन अभी तक यह प्रस्ताव सिर्फ कागजों में है।
गर्ल्स हॉस्टल में भी अलग काउंसलर नियुक्त करने की मांग की गई, लेकिन पीयू प्रशासन ने कुछ नहीं किया। एसएफआई छात्र नेता प्रभप्रीत सिंह, एनएसयूआई नेता मनोज लुबाना और पुसू नेता सहजपाल सिंह ने भी पीयू कैंपस के स्टूडेंट के लिए काउंसिलिंग के बेहतर इंतजाम की मांग की है।