फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Property Dealer Proposed for Sex to Married Lady for Loan

लोन दिलाने के नाम पर विवाहिता से रेप

Fri, 07 Nov 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 07 Nov 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
Property Dealer Proposed for Sex to Married Lady for Loan

बैंक से जल्दी लोन दिलाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने विवाहिता से 8 माह तक बलात्कार किया। यही नहीं उसके घर की रजिस्ट्री भी अपने पास ही रख ली। ये सनसनीखेज मामला, पंजाब के लुधियाना का है।

विज्ञापन


महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दानामंडी समीप रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर धर्मपाल पर दुराचार का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित विवाहिता की मेडिकल जांच कराई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति एक दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता है। वह अपने बेटे को उसका अपना बिजनेस खुलवा कर देना चाहती थी। उसे इसके लिए पैसों की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की रजिस्ट्री भी अपने पास रख ली

Property Dealer Proposed for Sex to Married Lady for Loan

आरोपी धर्मपाल ने उसे घर गिरवी रख बैंक से लोन लेने की सलाह दी। विवाहिता लोन लेने के लिए मान गई। आरोपी ने उसे कहा कि बैंक में उसके जान पहचान के लोग हैं। वह उसे जल्द से जल्द लोन दिलवा देगा।

आरोपी ने लोन दिलाने के नाम पर विवाहिता से दुराचार किया। आरोपी ने विवाहिता के घर की रजिस्ट्री भी अपने पास ही रख ली। कुछ दिन पहले विवाहिता घर की रजिस्ट्री लेने के लिए गई तो आरोपी ने उसके साथ फिर से दुराचार किया।

विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच भी करवा दी गई है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed