फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   private hospital doctor misplace lady kidney during operation

सनसनीखेजः महिला के पेट से किडनी गायब करके पट्टी छोड़ दी

Mon, 23 Nov 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 23 Nov 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
private hospital doctor misplace lady kidney during operation

ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से किडनी गायब करने और पट्टी छोड़ देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


घटना हरियाणा के पानीपत में सुखदेव नगर की है। आरोप इलाके के निजी अस्पताल नवदीप हॉस्पिटल के संचालक और एक अन्य चिकित्सक पर लगे हैं। मामले में पुलिस ने संचालक और चिकित्सक समेत 3 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला पिछले साल अप्रेल में इस अस्पताल में उपचार करवाने आई थी, लेकिन ऑपरेशन के बाद भी वह स्वस्थ नहीं हुई और हालत बिगड़ती गई। परिजनों ने दिल्ली में चिकित्सकों को दिखाया और जांच करवाई तो पता चला कि उसकी बायीं किडनी गायब है और पेट में एक पट्टी भी मौजूद है।

विज्ञापन

6 बार ऑपरेशन किए, 10 लाख भी ले लिए

private hospital doctor misplace lady kidney during operation

जानकारी के अनुसार इसराना क्षेत्र के गांव पलड़ी में रहने वाली सोनिका पत्नी दीपक को वर्ष 2014 में छाती में दिक्कत हुई थी। इसी दौरान सोनिका के मायके (बुड़शाम) में रहने वाले नरेंद्र ने उसे पानीपत में स्थित नवदीप अस्पताल अस्पताल में इलाज की सलाह दी।

नरेंद्र ने उसे बताया कि वह भी इसी अस्पताल में कार्यरत है। सोनिका नवदीप अस्पताल पहुंची तो डॉ. नवदीप गोयल ने बताया गया कि उसकी किडनी में कुछ दिक्कत है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। 15 अप्रैल 2014 में इसी अस्पताल में सोनिका का ऑपरेशन कर दिया गया। कुछ दिनों बाद उसे छुट्टी दे दी गई, लेकिन सोनिका को कोई आराम नहीं हुआ।

दिक्कत बढ़ती गई। वह फिर से डॉक्टर गोयल के पास गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि डॉ. गोयल और उनके सहयोगी डॉ. बोधराज ठाकुर ने सोनिका के छह बार ऑपरेशन किए और इसके  बदले 8-10 लाख रुपये ले लिए। फिर भी उसकी हालत ठीक नहीं हुई।

दिल्ली में करवाई जांच तो हुआ खुलासा

private hospital doctor misplace lady kidney during operation

सोनिका की हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि उसकी बांयी किडनी गायब है और शरीर में पट्टी छोड़ रखी है। डाक्टरों ने उसकी पूरी जांच की और पूरे केस की वीडियोग्राफी कर सीडी बनाई।

पुलिस ने सोनिका की शिकायत के आधार पर डॉ. नवदीप गोयल, डॉ. बोधराज ठाकुर और सहकर्मी बुड़शाम निवासी नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि नरेंद्र व डॉक्टर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पिछले साल सोनिका इलाज करवाने आई थी। हमने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं रखी। इससे पहले भी वे इलाज में लापरवाही की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जांच में आरोपी सही नहीं पाए गए। अब मामला दर्ज हुआ तो जांच के दौरान सभी तथ्य रखे जाएंगे।
- डॉ. नवदीप गोयल, निजी अस्पताल संचालक, पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed