{"_id":"6fb957e5e274ab21f8b3233be5119225","slug":"prisoner-of-life-imprisonment-escaped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर उम्रकैद काट रहा कैदी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा देकर उम्रकैद काट रहा कैदी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Thu, 12 Nov 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
बरनाला में वीरवार को सुबह स्थानीय सब जेल में उम्रकैद काट रहा एक कैदी जेल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। डीआईजी जेल लखविंदर सिंह जाखड़ ने सब जेल बरनाला का दौरा कर घटना का निरीक्षण किया और लापरवाही करने के आरोप में दो जेल पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। उसको ढूंढने के लिए हर संभव यत्न किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कैदी जुगेश कुमार पुत्र सुखदेव राज निवासी तपा, जिला बरनाला कत्ल केस में उम्र कैद की सजा काट रहा था। उसको जेल कर्मियों ने अंदर कंप्यूटर का कार्य देखने के लिए रखा था।
विज्ञापन
कैदी जुगेश ने पुलिस कर्मियों को कहा कि कंप्यूटर की खराबी जेल के बाहर बने आफिस में जाकर ठीक करनी पडे़गी। पुलिस कर्मी उसे जेल से बाहर बने आफिस में ले गए। जहां से वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कंडियाली तार को लांघकर खेतों में से फरार हो गया।
विज्ञापन
डीआईजी जेल लखविंदर सिंह जाखड़ ने कहा कि इस लापरवाही के आरोप में जेल के दरबान लक्खा सिंह व संतरी लखविंदर सिंह को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसकी गहनता से जांच की जा रही है कि कैदी इन पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से भागा है या चकमा देकर फरार हुआ है। डीआईजी ने बताया कि फरार कैदी जुगेश कुमार अपनी पत्नी के कत्ल केस में उम्रकैद काट रहा था। उसको ढूंढने के लिए हर संभव यत्न किए जा रहे हैं।