फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prisoner escapee from courtroom

पेशी के बाद कोर्ट रूम के बाहर से कैदी फरार

Wed, 25 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
prisoner escapee from courtroom

बुडै़ल जेल में सजा काट रहा कैदी जिला अदालत में पेशी के बाद फरार हो गया। मंगलवार को तीन मामलों में पेशी पर कोर्ट आया था। पेशी के बाद कांस्टेबल उसे कोर्ट रूम के बाहर कुर्सी पर बैठाकर कागजी कार्रवाई पूरी करने चला गया। इसी बीच कैदी फरार हो गया।

विज्ञापन


पिछले महीने ही उसे चेन स्नैचिंग के एक अन्य मामले में चार साल की सजा सुनाई गई थी। बहरहाल, कैदी और उसे लेकर आए पुलिस कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


चेन स्नैचिंग के तीन अलग-अलग मामलों में सेक्टर-25 निवासी चीनू को मंगलवार को जिला अदालत में पेशी पर लाया गया था। दो कोर्ट में पेशी के बाद बक्शीखाना में तैनात कांस्टेबल भीम सिंह चीनू को लेकर एडिशनल डिस्ट्रिक एंड सेशन जज की अदालत में लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां सेक्टर-34 थाने में दर्ज चेन स्नैचिंग के मामले में शिकायतकर्ता महिला अरुणा त्यागी के बयान हुए। महिला ने कोर्ट में आरोपी की पहचान की। इसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी।

इसके बाद कांस्टेबल भीम सिंह कैदी को कोर्ट रूम के बाहर कुर्सी पर बैठाकर कागजी कार्रवाई पूरी करवाने चला गया। इसी बीच कैदी फरार हो गया। उसने बक्शीखाने में इसकी सूचना दी और जिला अदालत में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन चीनू का कुछ पता नहीं चल सका।

साउथ डिवीजन की एएसपी उर्विजा गोयल ने भी जांच पड़ताल की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। फिलहाल, सेक्टर-36 थाना पुलिस ने चीनू के खिलाफ पुलिस सुरक्षा से फरार होने और बक्शीखाने में तैनात कांस्टेबल भीम सिंह के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर केस दर्ज कर लिया है।


12 केस चल रहे हैं कैदी पर
जिला अदालत से फरार हुए कैदी चीनू पर वर्तमान में 12 केस चल रहे हैं। इनमें अधिकतर केस चेन स्नैचिंग और चोरी के हैं। पिछले महीने ही उसे चेन स्नैचिंग के एक केस में दोषी पाए जाने पर चार साल की सजा सुनाई गई थी। इन दिनों वह बुड़ैल जेल में बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed