फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoner alleges sexual abuse in Jind jail of Haryana

जेल में यौन शोषण का आरोप: जज को कैदी ने लिखा पत्र, गुप्तांग में डाली गई प्लास्टिक की बोतल

Fri, 28 Oct 2022 09:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 09:58 PM IST
सार

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि जब उसने यह बात जेल प्रशासन को बतानी चाही तो उसे डांटकर वापस भेज दिया गया। अब उसने मजबूरी में पत्र लिखना पड़ रहा है। पत्र में व्यक्ति ने लिखा है कि वह बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। उसका आत्महत्या करने का मन करता है।

विज्ञापन
Prisoner alleges sexual abuse in Jind jail of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जींद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बंदी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिला सत्र न्यायाधीश को लिखे पत्र में बंदी ने कहा कि उसके गुप्तांग में प्लास्टिक की बोतल भी डाली गई। जब उसने यह बात जेल प्रशासन को बताई तो उन्होंने डांट कर उसे वापस भेज दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने फिलहाल इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैथल जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा कि वह किसी मामले में जींद जेल में बंद है। उसको जेल में बंद कुछ अन्य लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। उसका लगातार यौन शोषण किया जा रहा है। उसके गुप्तांगों में प्लास्टिक की बोतल डाली जाती है। वह अपना मेडिकल करवाना चाहता है। 
विज्ञापन


व्यक्ति ने आरोप लगाया कि जब उसने यह बात जेल प्रशासन को बतानी चाही तो उसे डांटकर वापस भेज दिया गया। अब उसने मजबूरी में पत्र लिखना पड़ रहा है। पत्र में व्यक्ति ने लिखा है कि वह बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। उसका आत्महत्या करने का मन करता है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में जेल में बंद सुरेंद्र, मनु, विक्रम और एक अन्य नंबरदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि एसपी ऑफिस की तरफ से उन्हें शिकायत मिली है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेल में इस प्रकार का कोई मामला सामने नहीं आया है। कुछ बंदियों की आपसी रंजिश के कारण एक-दूसरे पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो सही तथ्य होंगे सामने आ जाएंगे। - संजीव बुधवार, जेल अधीक्षक, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed