फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prisoner absconding from custody

तीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कैदी फरार

Sat, 11 Jul 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jul 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
prisoner absconding from custody

बुडै़ल जेल में तीन माह से सजा काट रहा कैदी एक अन्य मामले में पेशी से लौटते समय शुक्रवार दोपहर तीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर सेक्टर-43 बस स्टैंड से फरार हो गया।

विज्ञापन


बहरहाल, कैदी को ले जा रहे एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-36 थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि तीनों मुलाजिम कैदी प्रिंस राणा को नवांशहर कोर्ट में चोरी के एक मामले में पेशी के लिए लेकर गए थे। पेशी के बाद करीब चार बजे वापस सेक्टर-43 बस स्टैंड पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बस से उतरते समय तीनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कैदी फरार हो गया। प्रिंस राणा पर बलाचौर में चोरी का मामला दर्ज था। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी ऐसे कई मामले दर्ज हैं।


ये पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए
कैदी की सुरक्षा में पुलिस लाइन से एएसआई रंजीत, हेड कांस्टेबल बलविंदर और कांस्टेबल बलवान सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। फिलहाल, ये सभी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात
केस-1: कई मामलों में संलिप्त संदीप छह सितंबर 2014 को कोर्ट परिसर से चकमा देकर फरार हो गया था।
केस-2: चोरी और स्नैचिंग की कई वारदात में संलिप्त चीनू 24 मार्च को कोर्ट रूम के बाहर से फरार हो गया था।
केस-3: चीनू को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन नौ जून 2015 को वह अदालत परिसर से फिर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed