फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Priest Arrested In Misdeed case In Punjab

पादरी पर दुष्कर्म का आरोप, उसी के घर से इस हाल में मिली नाबालिग, पीड़िता की मां बोली...

Thu, 29 Aug 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Aug 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Priest Arrested In Misdeed case In Punjab
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने वाले आरोपी पादरी को थाना भैणी मीयां खां की पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के पश्चात 14 दिन के न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल गुरदासपुर में भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रभजोत सिंह ने बताया कि मंगलवार को घर से स्कूल के लिए निकली एक नाबालिग लड़की जब देर दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने लड़की के गुम होने से संबंधी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी क्षेत्र के सरकारी स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ती है। वह मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह स्कूल गई। देर शाम होने के बावजूद भी वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह है कि क्षेत्र के चर्च में रहने वाला पादरी उसकी बेटी के साथ अक्सर घर में आकर उटपटांग हरकतें करता था। जिसके चलते उन्हें संदेह है कि उसकी बेटी उसी पादरी के पास है। महिला की शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने पादरी परवेज के घर में रेड की तो वहां से बच्ची आपत्तिजनक स्थिति में बरामद हुई।


इसके बाद थाना भैणी मियां खां के प्रभारी प्रभजोत सिंह ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान के आधार पर धारा 363, 366 पोक्सो एक्ट व बुधवार को धारा 376 जोड़ते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पादरी को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed