फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prevented to molestation in disco, bouncer beaten by mens

लड़कियों से छेड़छाड़ करने से रोका तो युवकों ने बाउंसर को पीटा

Tue, 02 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
prevented to molestation in disco, bouncer beaten by mens

डिस्को में लड़कियों से छेड़छाड़ करने से रोकना बाउंसर को महंगा पड़ गया। छेड़छाड़ कर रहे दोनों युवकों ने बाउंसर को ही पीट दिया और उसके मुंह पर शीशे के गिलास से वार कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक स्थित डिस्को पारा की है। रविवार रात को वहां पर तैनात बाउंसर शाहिद खान ने डिस्को बंद होने के बाद निकलते वक्त दो लड़कों ने लड़कियों से छेड़खानी शुरू कर दी। यह देखकर शाहिद ने उन लड़कों को रोका तो लड़कों ने उस पर ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके चेहरे पर शीशे का गिलास दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। उसने वारदात की सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस पीड़ित को जीएमसीएच-32 अस्पताल लेकर गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शाहिद को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान पटियाला निवासी विशाल दीप सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। अभी इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed