फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prevented from molestation of daughter, accused beaten father

बेटी से छेड़छाड़ करने से रोका तो युवकों ने पीटा

Fri, 10 Jul 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 10 Jul 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
prevented from molestation of daughter, accused beaten father

गाड़ी खराब होने के बाद सड़क पर अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति ने कुछ युवकों को अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने से रोका तो उन्होंने उससे मारपीट की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने वाले पुलिस मुलाजिमों की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दो युवकों को काबू कर लिया।

विज्ञापन


इस मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने गांव गौंसपुर निवासी तलविंदर सिंह और अमृतपाल सिंह समेत बारह अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक उसका दोस्त अपने परिवार के साथ गांव गौंसपुर की तरफ से जा रहा था। रास्ते में उसकी कार खराब हो गई और उसने उसे फोन कर बुला लिया। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां से ट्रैक्टर पर गुजर रहे थे। उन्होंने उनके दोस्त की बेटी के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनके दोस्त ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने बारह साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब पीसीआर के मुलाजिम वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ डाली।


जब युवक काबू में नहीं आए तो पुलिस ने थाने से ओर फोर्स मंगवा कर किसी तरह दो युवकों को काबू किया। इस दौरान बाकी के युवक वहां से फरार हो गए।

जांच अधिकारी कांस्टेबल मनोहर लाल ने कहा कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed