फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Policeman arrested for drug smuggling in jalandhar

नशे के धब्बों से 'दागदार' हुई खाकी, घर बुलाकर हवलदार कराता था नशा

Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Policeman arrested for drug smuggling in jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
जिला पुलिस ने अपने ही एक मुलाजिम को नशा तस्करी और नशा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह न केवल नशा बेचता था बल्कि अपने घर में बैठाकर नशा करवाता भी था। पुलिस ने मुलाजिम के घर से एक व्यक्ति को नशा करते हुए भी पकड़ा है । आरोपी के कब्जे से पैसा और सोना भी बरामद हुआ है ।
विज्ञापन


पुलिस ने नशा करने और नशा बेचने के आरोप में पुलिस लाइन में तैनात हवलदार सुखदेव सिंह को शेरसिंह कालोनी में एक घर से गिरफ्तार किया है। वह वहां यह किराए पर रहता था। पुलिस के अधिकारियों को इस बारे में इनपुट मिले थे। मंगलवार को एसएचओ रेशम सिंह ने छापामारी की तो आरोपी पुलिस मुलाजिम के घर से एक व्यक्ति कुलदीप सिंह को नशा करते हुए गिरफ्तार किया है । 
विज्ञापन


  एसएचओ रेशम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीनियर अफसरों के साथ वहां छापामारी की गई जहां सुखदेव सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। सुखदेव सिंह के पास से 4 ग्राम हेरोइन मिली जबकि कुलदीप सिंह को मौके पर हेरोइन पीते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 44,700 रुपये और तकरीबन दस तोले सोना बरामद किया। उसे सुखदेव सिंह ने हेरोइन बेचकर कमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि सुखदेव सिंह काफी समय से नशा तस्करी के कारोबार में था और वह अपने घर पर ही नशा पिलाता था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि पता चलाया जा सके कि नशा कहां से लाया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed