{"_id":"5b44a7b24f1c1ba1288b5a75","slug":"policeman-arrested-for-drug-smuggling-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के धब्बों से 'दागदार' हुई खाकी, घर बुलाकर हवलदार कराता था नशा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के धब्बों से 'दागदार' हुई खाकी, घर बुलाकर हवलदार कराता था नशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने अपने ही एक मुलाजिम को नशा तस्करी और नशा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह न केवल नशा बेचता था बल्कि अपने घर में बैठाकर नशा करवाता भी था। पुलिस ने मुलाजिम के घर से एक व्यक्ति को नशा करते हुए भी पकड़ा है । आरोपी के कब्जे से पैसा और सोना भी बरामद हुआ है ।
पुलिस ने नशा करने और नशा बेचने के आरोप में पुलिस लाइन में तैनात हवलदार सुखदेव सिंह को शेरसिंह कालोनी में एक घर से गिरफ्तार किया है। वह वहां यह किराए पर रहता था। पुलिस के अधिकारियों को इस बारे में इनपुट मिले थे। मंगलवार को एसएचओ रेशम सिंह ने छापामारी की तो आरोपी पुलिस मुलाजिम के घर से एक व्यक्ति कुलदीप सिंह को नशा करते हुए गिरफ्तार किया है ।
एसएचओ रेशम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीनियर अफसरों के साथ वहां छापामारी की गई जहां सुखदेव सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। सुखदेव सिंह के पास से 4 ग्राम हेरोइन मिली जबकि कुलदीप सिंह को मौके पर हेरोइन पीते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 44,700 रुपये और तकरीबन दस तोले सोना बरामद किया। उसे सुखदेव सिंह ने हेरोइन बेचकर कमाया था।
विज्ञापन
पता चला है कि सुखदेव सिंह काफी समय से नशा तस्करी के कारोबार में था और वह अपने घर पर ही नशा पिलाता था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि पता चलाया जा सके कि नशा कहां से लाया जाता था।