{"_id":"62b22919f922b32fdb146ea6","slug":"police-will-bring-the-shooters-to-punjab-who-caught-in-the-murder-case-of-sidhu-moosewala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसेवाला हत्याकांड: शूटरों को कोटकपूरा हाईवे के ढाबे पर दी गई थी कोरोला, पकड़े गए आरोपियों को पंजाब लाने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मूसेवाला हत्याकांड: शूटरों को कोटकपूरा हाईवे के ढाबे पर दी गई थी कोरोला, पकड़े गए आरोपियों को पंजाब लाने की तैयारी
Wed, 22 Jun 2022 01:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:54 AM IST
सार
गुजरात से पकड़े गए सोनीपत निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी, झज्जर जिले के कशिश और बठिंडा निवासी केशव कुमार के दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा लिए गए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पंजाब पुलिस उन्हें दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला का फाइल फोटो।
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अब तक जारी जांच में सामने आया है कि हमला करने वाले तीन शूटरों को कोरोला गाड़ी कोटकपूरा हाईवे पर बने एक ढाबे में जगरूप रूपा और मनप्रीत भाऊ ने उपलब्ध कराई थी। इन दोनों को यह काम गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना ने गोल्डी बराड़ के कहने पर दिया था।
विज्ञापन
यह भी पता चला है कि इसी ढाबे पर शूटरों ने यह भी तय कर लिया था कि वाहन किस रास्ते से जाएंगे और वारदात के बाद किस रास्ते से इलाके से बाहर निकल जाएंगे। इस बीच दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन शूटरों को भी प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाकर पूछताछ करने के लिए राज्य पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जांच टीम को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से अब तक पूछताछ में शूटरों तक पहुंचने में कोई सफलता नहीं मिली है, हालांकि कई शूटरों के नामों का खुलासा लॉरेंस ने जांच टीम के सामने कर दिया है। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा गुजरात से धरे गए तीन शूटरों का हाथ मूसेवाला हत्याकांड में होने के खुलासे के बाद पंजाब पुलिस ने इन तीनों शूटरों से पूछताछ की योजना बनाई है ताकि यह साफ हो सके कि गैंगस्टरों ने शूटरों और अपने गुर्गों के साथ मिलकर पूरा प्लान कैसे बनाया?
विज्ञापन
इसके साथ ही पंजाब पुलिस की जांच टीम अब तक पकड़े गए 11 लोगों में से मनप्रीत भाऊ, गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना, सराज मिंटू, प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, मोनू डागर, पवन बिश्नोई, नसीब खान और संदीप केकड़ा की अलग-अलग और परस्पर मिलीभगत वाली भूमिका को क्रमबद्ध करने में जुटी है और दिल्ली पुलिस के हाथ आए शूटरों से इनके संबंधों का भी पता लगा रही है।
उधर, गुजरात से पकड़े गए सोनीपत निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी, झज्जर जिले के कशिश और बठिंडा निवासी केशव कुमार के दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा लिए गए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पंजाब पुलिस उन्हें दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
चूंकि दिल्ली पुलिस को इन तीनों के कब्जे से कई हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है, जिसे लेकर पंजाब पुलिस यह भी पता लगाना चाहती है कि मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल अत्याधुनिक हथियारों के अलावा शूटरों के पास जो गोला-बारूद मिला है, उसका इस्तेमाल कहां किया जाना था? इन तीनों शूटरों से पूछताछ में ही पंजाब पुलिस को उम्मीद है कि बाकी हमलावरों का भी पता चलेगा और कोरोना गाड़ी के अलावा बाकी जो वाहन हमले में इस्तेमाल किए गए, वे शूटरों को किसने मुहैया कराए थे।
पंजाब पुलिस की जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि मूसेवाला के आवास की रेकी के समय शूटर अपने वाहनों पर किस-किस जगह रुके हुए थे और मूसेवाला के घर से निकलने की सूचना मिलने के तुरंत बाद कैसे एक-साथ सड़क पर पहुंच गए थे?