फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police solved mystery of murder of retired bank manager in Patiala

खौफनाक: जिम जाने के बाद पत्नी ने की बेवफाई...11 साल बाद सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर पति की हत्या करवाई

Sun, 22 Oct 2023 01:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Oct 2023 01:04 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में एक पत्नी ही अपने पति की कातिल निकली। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल हत्या की साजिश रची। कई बार रेकी की गई और  तय योजना के मुताबिक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के खुलासे से हर कोई हैरान है। 

विज्ञापन
Police solved mystery of murder of retired bank manager in Patiala
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर बलबीर सिंह चहल (67) की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि बैंक मैनेजर की दूसरी पत्नी हरप्रीत कौर चहल ही निकली। उसने पैसों और प्रापर्टी के लालच में अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची और रेकी के बाद अंजाम दिया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मृतक की दूसरी पत्नी हरप्रीत कौर चहल, उसके प्रेमी गुरतेज सिंह उर्फ गुरी, गुरी के दो दोस्त अजय व अवसप्रीत सिंह उर्फ अर्थ निवासी गांव शादीपुर जिला पटियाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ोदा से सेवानिवृत्त मैनेजर बलबीर सिंह चहल की हत्या के मामले में गठित जांच टीम ने टेक्निकल साधनों व सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस सनसनीखेज केस को 48 घंटों के अंदर हल करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि दरअसल, सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर का अपनी पहली पत्नी से काफी समय पहले तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी दो बेटियों के साथ कनाडा में रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2005 में बलबीर सिंह ने हरप्रीत कौर नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। हरप्रीत की भी यह दूसरी शादी थी। 2012 में हरप्रीत कौर 21 नंबर फाटक के नजदीक एक जिम में जाने लगी, जहां उसके गुरतेज सिंह उर्फ गुरी के साथ संबंध बन गए। पुलिस के मुताबिक गुरी भी शादीशुदा है।

पति बलबीर सिंह के बीमा की रकम और उसकी कोठी व प्लॉट के लालच में हरप्रीत कौर ने अपने प्रेमी गुरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। गुरी ने भी पैसे का लालच देकर अपने दो दोस्तों अजय व अवसप्रीत सिंह को भी शामिल किया। एसएसपी ने बताया कि गुरी ने अपने साथियों के साथ दो -तीन बार बलबीर सिंह की रेकी भी की थी। रेकी के बाद 19 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बीमा की रकम व प्रापर्टी के लालच और संबंधों में रोड़ा न बने, इसलिए वारदात को अंजाम दिया।

यह है मामला

सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर बलबीर सिंह रोजाना की तरह 19 अक्तूबर को पासी रोड पर सैर कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी लाश के पास ही चाकू छोड़ गए थे। शुरू से ही शक की सुई मृतक की दूसरी पत्नी पर टिकी थी। एसएसपी ने बताया कि गुरी के खिलाफ साल 2018 में थाना सन्नौर में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed