{"_id":"641c55197a81cf79b4093903","slug":"police-solved-murder-mystery-of-elderly-woman-in-patiala-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: शराब के नशे में 60 साल की महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर गला घोंटकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: शराब के नशे में 60 साल की महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर गला घोंटकर की हत्या
Thu, 23 Mar 2023 07:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Mar 2023 07:05 PM IST
सार
महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां 15 मार्च की सुबह करीब आठ बजे मेहनत मजदूरी करने गई थी लेकिन बाद में वापस नहीं आई। पुलिस ने एक जांच टीम का गठन किया। जांच के दौरान शक होने पर गुरदियाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला जिले के शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक 60 साल की एक बुजुर्ग महिला का इसी साल 15 मार्च को कत्ल कर दिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले को सुलझाने का दावा किया और 22 साल के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में युवक ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को पास ही में एक कीकर के पेड़ से चुन्नी के सहारे लटका दिया था।
विज्ञापन
एसएसपी वरुण शर्मा ने गुरुवार को पटियाला में एक पत्रकारवार्ता में बताया कि 16 मार्च 2023 को पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन शंभू के नजदीक आर्मी की खाली पड़ी जगह के पास कीकर के पेड़ में बुजुर्ग महिला का शव लटका रहा है। उसके नाक से खून निकल रहा है। बाद में मृतक महिला की पहचान हो गई थी।
विज्ञापन
महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां 15 मार्च की सुबह करीब आठ बजे मेहनत मजदूरी करने गई थी लेकिन बाद में वापस नहीं आई। पुलिस ने एक जांच टीम का गठन किया। जांच के दौरान शक होने पर गुरदियाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह एक अय्याश किस्म का युवक है। 15 मार्च को शराब पीकर वह शंभू रेलवे स्टेशन से अपने गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसने बुजुर्ग महिला को देखा और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन विरोध करने पर आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक है और नौंवी पास है।