हरियाणा: अंबाला में घर से मिले 33 खाली ऑक्सीजन सिलिंडर, विज ने कहा-जमाखोरों पर करेंगे सख्त कार्रवाई
महेश नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजब सिंह ने बताया कि घर से खाली ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana | Ambala Police recovered 33 empty oxygen cylinders from a house
We’ve found 33 empty oxygen cylinders here, a person has been taken into custody: Ajab Singh, SHO, Mahesh Nagar Police Station pic.twitter.com/ysXn6yPtgp— ANI (@ANI) May 11, 2021विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम जमाखोरी के मामलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपदा के समय जमाखोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हरियाणा में कोरोना को मात देने वालों का रोजाना का आंकड़ा अब बढ़ने लगा है। सोमवार को 12718 नए संक्रमित मिले, जबकि 16192 मरीजों ने कोरोना को हराया। ये सभी अस्पतालों से ठीक होकर अपने घर पहुंचे। प्रदेश में रिकवरी दर 78 से बढ़कर 81.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उधर, संक्रमण दर 7.97 और मृत्यु दर 0.92 प्रतिशत है। अभी 113232 सक्रिय मरीज हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण 161 मरीजों की जान गई।