फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police filed case in Cheque bounce case

लोहा व्यापारी के साथ ऐसे हुई एक करोड़ की धोखाधड़ी, आरोपी ने दिए तीन चेक, सभी हुए बाउंस

Tue, 17 Mar 2020 06:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Mar 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Police filed case in Cheque bounce case
सांकेतिक तस्वीर।

फैक्ट्री से लाखों रुपये का लोहा और स्टील लेकर एक आरोपी ने व्यापारी को तीन चेक दे दिए। एक करोड़ रुपये के चेक जब व्यापारी ने बैंक में लगाए तो वह बाउंस हो गए। लोहा व्यापारी क्लब रोड निवासी अवनीश कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों से की। जांच के बाद आरोप सही मिलने पर थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने अवनीश की शिकायत पर माडल टाऊन एक्सटेंशन निवासी गुलशन पाहवा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में अवनीश कुमार ने बताया उसकी इंडस्ट्री एरिया में अवनीश एंड कंपनी के नाम से फर्म है। वहां पर लोहे और स्टील का कारोबार होता है। आरोपी ने उससे लाखों रुपये का लोहे व स्टील का सामान खरीद करा था। आरोपी ने उसके बदले उसे 25-25 लाख रुपये के दो चेक और बाद में पचास लाख रुपये का एक चेक दे दिया। ये चेक बाउंस हो गए। 
विज्ञापन


उसने आरोपी को इसके बारे में बता दिया और अपने पैसों की मांग की। बाद में आरोपी ने टाल मटोल शुरू कर दी। कुछ समय बीतने के बाद आरोपी ने साफ तौर पर पैसे देने के लिए मना कर दिया। इस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed